Thursday, April 25, 2024
Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयजेम्स बॉन्ड के डायरेक्टर पर 3 महिलाओं ने लगाए यौन शोषण और टॉर्चर के...

जेम्स बॉन्ड के डायरेक्टर पर 3 महिलाओं ने लगाए यौन शोषण और टॉर्चर के आरोप: इंस्टा पर महिला अधिकारों का समर्थन, बाहर ‘बहन-भतीजी’ से रेप

"ये मुझे **** करता है, क्योंकि उसे सचमुच में महिलाओं की बिल्कुल भी परवाह नहीं है। वो केवल उन्हें प्रताड़ित करता है। उससे डरकर मैंने कई साल बिताए। ये इंसान एक ग्रूमर है, जो सालों से ऐसा कर रहा है। महिलाएँ इससे बच के रहें।"

हॉलीवुड फिल्म जेम्स बॉन्ड के निर्देशक कैरी जोजी फुकुनागा यौन शोषण के आरोपों में घिर गए हैं। फुकुनागा पर तीन यंग लड़कियों ने उनका यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि 44 साल के फुकनागा ने एक एक्ट्रेस को इतना अधिक टॉर्चर किया कि वो पोस्ट ट्रॉमैटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (PTSD) से पीड़ित हो गई।

दरअसल, इस ज्यादती का खुलासा उस वक्त हुआ, जब डायरेक्टर फुकुनागा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक डॉक्यूमेंट शेयर कर महिलाओं के अधिकारों पर अपने समर्थन को दोहराया था। इसके साथ ही एक स्टोरी लिखकर चौंकाने वाला खुलासा किया कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ‘रो वी वेड’ फैसले को पलटने वाला है। ये वो फैसला था, जिसके गर्भपात को वैध करार दे दिया था।

23 साल की एक्ट्रेस का आऱोप

फुकुनागा पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली 23 साल की एक्ट्रेस और प्रोफेशनल स्केटबोर्डर रैचेल विनबर्ग ने कहा कि वो आरोपित से उस वक्त मिली थीं, जब 18 साल की उम्र पूरा होने के एक दिन उन्हें एक विज्ञापन में काम दिया गया। उस दौरान उन्होंने सहमति से सेक्स किया, जो कि 21 साल की उम्र, यानी तीन साल तक चला। विनबर्ग ने कैरी फुकुनागा पर लालच और गाली देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “तो उन्होंने इसे आज पोस्ट किया। ये मुझे **** करता है, क्योंकि उसे सचमुच में महिलाओं की बिल्कुल भी परवाह नहीं है। वो केवल उन्हें प्रताड़ित करता है। उससे डरकर मैंने कई साल बिताए। ये इंसान एक ग्रूमर है, जो सालों से ऐसा कर रहा है। महिलाएँ इससे बच के रहें।”

विनबर्ग ने आरोप लगाया कि कैरी उनके साथ अपने संबंधों को दुनिया से छुपा कर रखना चाहते थे और अगर कोई उन दोनों के रिश्ते को लेकर पूछे तो कैरी सभी के सामने उसे अपनी भतीजी, चचेरी बहन या बहन होने का नाटक करता था।

इसके अलावा कैरी फुकुनागा पर दो अन्य अभिनेत्रियों ने भी यौन शोषण का आरोप लगाया है। ये एक्ट्रेस जुड़वाँ थीं। इनके नाम हन्ना और केलिन लोश है। वे दोनों कैरी से साल 2018 में नेटफ्लिक्स के एक ड्रामा के सेट पर मिली थीं। उस वक्त उनकी उम्र 20 साल थी। कैरी ने उन दोनों का भी तीन साल तक यौन उत्पीड़न किया था। गौरतलब है कि ‘नो टाइम टू डाई’ जेम्स बॉन्ड सीरीज के डायरेक्टर के तौर पर कैरी फुकुनागा की अंतिम फिल्म थी।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुंबई के मशहूर सोमैया स्कूल की प्रिंसिपल परवीन शेख को हिंदुओं से नफरत, PM मोदी की तुलना कुत्ते से… पसंद है हमास और इस्लामी...

परवीन शेख मुंबई के मशहूर स्कूल द सोमैया स्कूल की प्रिंसिपल हैं। ये स्कूल मुंबई के घाटकोपर-ईस्ट इलाके में आने वाले विद्या विहार में स्थित है। परवीन शेख 12 साल से स्कूल से जुड़ी हुई हैं, जिनमें से 7 साल वो बतौर प्रिंसिपल काम कर चुकी हैं।

कर्नाटक में सारे मुस्लिमों को आरक्षण मिलने से संतुष्ट नहीं पिछड़ा आयोग, कॉन्ग्रेस की सरकार को भेजा जाएगा समन: लोग भी उठा रहे सवाल

कर्नाटक राज्य में सारे मुस्लिमों को आरक्षण देने का मामला शांत नहीं है। NCBC अध्यक्ष ने कहा है कि वो इस पर जल्द ही मुख्य सचिव को समन भेजेंगे।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -

हमसे जुड़ें

295,307FansLike
282,677FollowersFollow
417,000SubscribersSubscribe