Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीय'सस्ता आटा के लिए अपने कपड़े भी बेच डालूँगा': कंगाल पाकिस्तान के नए PM...

‘सस्ता आटा के लिए अपने कपड़े भी बेच डालूँगा’: कंगाल पाकिस्तान के नए PM का ‘नायाब फॉर्मूला’, लोगों पर मँडरा रहा खाने का संकट

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इमरान खान पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने देश को अब तक की सबसे ज्यादा महंगाई और बेरोजगारी का तोहफा दिया है।

तंगहाली से जूझते पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री महमूद खान को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर 24 घंटों के भीतर 10 किलो गेहूँ के आटे की बोरी की कीमत 400 रुपए से कम नहीं की तो वह अपने कपड़े बेच देंगे और लोगों को खुद सस्ता आटा उपलब्ध कराएँगे।

रविवार (29 मई, 2022) को ठाकारा स्टेडियम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, “मैं अपने शब्दों को दोहराता हूँ, मैं अपने कपड़े बेच दूँगा और लोगों को सबसे सस्ता गेहूँ का आटा उपलब्ध कराऊँगा।”

जनसभा में सियासी गरमी की गूँज लोगों को प्रधानमंत्री के भाषण में भी सुनाई दी। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने देश को अब तक की सबसे ज्यादा महंगाई और बेरोजगारी का तोहफा दिया है। शहबाज ने इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार की भी निंदा करते हुए कहा कि हालाँकि, खान ने 50 लाख घर और 1 करोड़ नौकरियाँ प्रदान करने का वादा किया था, लेकिन वह विफल रहे और देश को आर्थिक संकट में धकेल दिया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रैली के दौरान शहबाज ने कहा, “मैं आपके सामने घोषणा करता हूँ कि मैं अपना जीवन कुर्बान कर दूँगा लेकिन इस देश को समृद्धि और विकास के रास्ते पर खड़ा कर दूँगा।”

बता दें कि पाकिस्तान आम लोगों के सामने खाने का संकट मंडरा रहा है। सरकार गेहूँ की कमी के संकट से लड़ने के लिए खुद को तैयार कर रही है क्योंकि इस साल उत्पादन लक्ष्य से करीब 30 लाख टन कम रहने का अनुमान है। इसके अलावा शाहबाज शरीफ ने पाकिस्तानी अधिकारियों को गेहूँ की चोरी और भंडारण को रोकने के लिए साइलो के निर्माण की रणनीति तैयार करने का भी निर्देश दिया है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी वृद्धि की चपेट में है, जिस पर प्रधानमंत्री शहबाज ने इस खेद जताते हुए इसके लिए भी इमरान खान को दोषी ठहराया। इसके अलावा, रैली के दौरान प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ ने भी अपने पिता और पूर्व प्रधान मंत्री नवाज शरीफ की देशभक्ति के लिए सराहना की और इमरान खान के ‘हकीकी आजादी मार्च’ पर चुटकी ली।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

महाराष्ट्र में धर्मांतरण के नए कानून के तहत ब्रिटिश नागरिक पर दर्ज हुई FIR, चर्च के कार्यक्रम की आड़ में हिंदुओं को बनाना चाहता...

महाराष्ट्र में धर्मांतरण विरोधी कानून लागू होने के बाद एक ब्रिटिश नागरिक पर FIR दर्ज हुई है। वह पुणे के एक चर्च में यीशू के प्रति भक्ति दिखाते हुए हिन्दू देवी-देवताओं पर भ्रम फैला रहा था।

एयर इंडिया पायलट का दूसरा ड्रग टेस्ट भी निकला पॉजिटिव: फुकेत-दिल्ली फ्लाइट में आखिर क्या हुआ था और अब आगे क्या होगा?

पायलट का कंफर्मेटरी टेस्ट पॉजिटिव आया है और सैंपल में गांजा होने की पुष्टि हुई है। हालाँकि, टेस्ट के सटीक विवरण का खुलासा होना शेष है।
- विज्ञापन -