Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयकपिल शर्मा शो में पाजी की कुर्सी लायक इमरान खान, अब हो चुके 'इतिहास':...

कपिल शर्मा शो में पाजी की कुर्सी लायक इमरान खान, अब हो चुके ‘इतिहास’: पाकिस्तानी PM की पूर्व बेगम रेहम खान ने कसा तंज, शौहर को बता चुकी हैं ‘गे’

"जिस इमरान को मैं जानती हूँ उनके खिलाफ संसद में वोटिंग होना उनके घमंड को बर्दाश्त नहीं है। भारत अगर उन्हें कपिल शर्मा के शो में पाजी (सिद्धू) की सीट दे दे तो शायद उनके रोजगार का काम हो सकता है।"

राजनैतिक संकट से गुजर रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पर अब उनकी पूर्व पत्नी रेहम खान ने भी तंज कसा है। रेहम खान ने इमरान को अब ‘इतिहास’ बताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रहने के दौरान इमरान ने एक भी काम अच्छा नहीं किया है। रेहम खान ने कपिल शर्मा का नाम लेते हुए इमरान खान को उनके कॉमेडी शो के लायक बताया है।

अपने बयान में रेहम ने इमरान का मज़ाक उड़ाते हुए कहा, “जिस इमरान को मैं जानती हूँ उनके खिलाफ संसद में वोटिंग होना उनके घमंड को बर्दाश्त नहीं है। भारत अगर उन्हें कपिल शर्मा के शो में पाजी (सिद्धू) की सीट दे दे तो शायद उनके रोजगार का काम हो सकता है। मैं समझती हूँ कि इमरान और उनको समर्थन देने वाली नौकरशाही की टीम पर अब नियंत्रण जरूरी है। अब हमें इनसे जवाब लेने का मौक़ा मिलना चाहिए। अब इन्हें जवाबदेह होना पड़ेगा।”

1 अप्रैल, 2022 (शुक्रवार) को किए गए एक अन्य ट्वीट में रेहम ने इमरान खान को अब ‘इतिहास’ बता कर नए पाकिस्तान को बनाने की बात कही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेहम खान ने इमरान को यक्ष की संज्ञा दी है। उन्होंने बताया कि इमरान ने अपने प्रधानमंत्री रहते हुए एक भी अच्छा काम नहीं किया है। रेहम के अनुसार इमरान खान देश में भ्रष्टाचार और महंगाई को रोकने के साथ अपने किए गए अन्य तमाम वादों को भी पूरा करने में असफल रहे हैं।

रेहम खान ने अपनी किताब में इमरान खान पर उनकी ही पार्टी के नेता मुराद सईद से समलैंगिक रिश्तों का आरोप लगा चुकी हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने इमरान खान पर अपने ही देश के अंदर तनाव पैदा करने और इसको एक खतरनाक खेल बताने का आरोप लगाया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -