Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयअफगानिस्तान में हुई बमबारी में 35 तालिबानियों की मौत, कई पहुँचे अस्पताल: IS ने...

अफगानिस्तान में हुई बमबारी में 35 तालिबानियों की मौत, कई पहुँचे अस्पताल: IS ने ली जिम्मेदारी

अफगानिस्तान के जलालाबाद में हुई बमबारी में निशाने पर तालिबानियों का वाहन था। चश्मदीद भी यही जानकारी दे रहे हैं कि बम धमाके के बाद कई तालिबानी अस्पताल पहुँचाए गए।

अफगानिस्तान के जलालाबाद में हुई बमबारी का जिम्मा इस्लामी स्टेट ने लिया है। रविवार (सितंबर 19, 2021) को टेलीग्राम चैनल पर अमाक न्यूज एजेंसी के ग्रुप में कहा गया कि शनिवार को जलालाबाद में तालिबान की गाड़ियों पर तीन अलग अलग हमले हुए और एक अन्य हमला रविवार को हुआ। सारे घटनाक्रम में 35 से ज्यादा तालिबानी मारे गए या फिर घायल हुए।

स्थानीय मीडिया बता रहा है कि जलालाबाद में हुई बमबारी में निशाने पर तालिबानियों का वाहन था। चश्मदीद भी यही जानकारी दे रहे हैं कि बम धमाके के बाद कई तालिबानी अस्पताल पहुँचाए गए। बताया जा रहा है कि 30 अगस्त को अमेरिकी सेना के लौटने के बाद शनिवार को हुआ धमाका सबसे घातक था।

तालिबान ने अभी तक हताहत हुए तालिबानियों पर कोई टिप्पणी नहीं की है। लेकिन टोलो न्यूज को तालिबानी प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने बम धमाके की जानकारी दी है। मालूम हो कि अफगानिस्तान में तालिबानियों के घुसने के बाद से नंगरहार, जो पाकिस्तान की सीमा में है, एकमात्र ऐसा प्रांत है जहाँ तालिबान को आईएस द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। पिछली अफगान सरकार के दौरान नंगरहार और कुनार प्रांतों के कुछ जिले आईएस के गढ़ थे लेकिन बाद में फगान बलों, जन विद्रोह और तालिबान द्वारा खदेड़ दिया गया था।

ज्ञात हो कि IS और तालिबान सुन्नी इस्लामी समूह के कट्टर चेहरे हैं। लेकिन ये मजहब और रणनीति के मामले में अलग राय रखते हैं जिसके कारण इनके बीच खूनी संघर्ष चलता है। ये दोनों ही अफगानिस्तान में तैनात अमेरिकी फौज के विरोध में थे। जहाँ तालिबान चाहता था कि उनका अफगानिस्तान पर नियंत्रण हो, वहीं आईएस वैश्विक जिहाद के सपने देखता है। इससे पहले आईएस ने अफगानिस्तान में काबुल एयरपोर्ट पर हमला किया था जहाँ सैंकड़ों लोग तालिबान के कब्जे से भागने की कोशिश कर रहे थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -