Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीय'हाँ 42 लोगों का किया कत्ल... पत्नी को भी नहीं छोड़ा' : केन्या पुलिस...

‘हाँ 42 लोगों का किया कत्ल… पत्नी को भी नहीं छोड़ा’ : केन्या पुलिस ने पकड़ा ‘सीरियल किलर’, 9 शव क्षत-विक्षत मिलने के बाद मचा था हड़कंप

पुलिस की पूछताछ में उस किलर ने स्वीकार किया है कि वो अब तक 42 महिलाओं को मौत के घाट उतार चुका है। इन 42 महिलाओं में उसकी पत्नी भी शामिल है। आरोपित की पहचान 33 वर्षीय जोमैसी खलीसिया के रूप में हुई है।

केन्या में पिछले दिनों कूड़ा फेंकने वाली जगह पर 9 शव क्षत-विक्षत हालत में बरामद हुए थे। इसी के बाद इलाके में सनसनी थी। अब पुलिस ने केस की गुत्थी को सुलझाते हुए 9 लोगों की नृशंस हत्या करने के वाले ‘सीरियल किलर’ को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस से पूछताछ में उस किलर ने स्वीकार किया है कि वो अब तक 42 महिलाओं को मौत के घाट उतार चुका है। इन 42 महिलाओं में उसकी पत्नी भी शामिल है।

आरोपित की पहचान 33 वर्षीय जोमैसी खलीसिया के रूप में हुई है। उसे सोमवार (15 जुलाई 2024) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने एक दूसरे संदिग्ध को भी गिरफ्तार किया है उसके पास मृतक लोगों में से एक का हैंडसेट मिला है।

बता दें कि 12 जुलाई को केन्या के मुकुरु झुग्गी बस्ती क्षेत्र में कूड़े के ढेर में प्लास्टिक की थैलियों में बंधे क्षत-विक्षत 9 शव मिले थे। पुलिस ने छानबीन के बाद पता लगाया था कि इनमें 8 शव महिलाओं के थे।

आसपास इन शवों के मिलने की जानकारी होने के बाद आक्रोश व्याप्त हो गया था। हालाँकि आज खबर आई कि पुलिस ने संदिग्ध को अरेस्ट कर लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल होते पोस्टों के अनुसार, आरोपित के पास से पुलिस को धारदार हथियार, कई मोबइल फोन, लैपटॉप, आईडी कार्ड, पर्स और लोहे की वस्तुएँ बरामद हुई हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -