Sunday, April 2, 2023
Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीय'335 मंदिरों पर हमले, मुस्लिम भीड़ ने 1800 हिन्दुओं का जला दिया घर': बांग्लादेश...

‘335 मंदिरों पर हमले, मुस्लिम भीड़ ने 1800 हिन्दुओं का जला दिया घर’: बांग्लादेश के हिन्दुओं की ऐसे मदद कर सकते हैं आप

पूरे बांग्लादेश के अलग-अलग इलाकों में हिन्दू हमले का शिकार हो रहे हैं। मुस्लिम भीड़ ने पहले दुर्गा पूजा के पंडालों को ध्वस्त किया। मंदिरों को तोड़ा जा रहा है। अब हिन्दुओं के घरों को जलाया जा रहा है। कई बेघर हुए हैं। हिन्दू महिलाओं का बलात्कार हुआ है। एक दर्जन हिन्दुओं की हत्या कर दी गई है।

पूरे बांग्लादेश के अलग-अलग इलाकों में हिन्दू हमले का शिकार हो रहे हैं। मुस्लिम भीड़ ने पहले दुर्गा पूजा के पंडालों को ध्वस्त किया। मंदिरों को तोड़ा जा रहा है। अब हिन्दुओं के घरों को जलाया जा रहा है। कई बेघर हुए हैं। हिन्दू महिलाओं का बलात्कार हुआ है। एक दर्जन हिन्दुओं की हत्या कर दी गई है। ‘वर्ल्ड हिन्दू फेडरेशन (WHF)’ के बांग्लादेश चैप्टर द्वारा दिए गए आँकड़ों के अनुसार, 33 जिलों में 335 मंदिरों पर हमले हुए हैं।

ये पहले 4 दिन, ये 13-17 अक्टूबर, 2021 तक के ही आँकड़े हैं। ऐसी घटनाएँ अब भी बदस्तूर जारी हैं। मंदिरों से सभी चीजें न सिर्फ लूट ली गईं, बल्कि प्रतिमाओं को भी खंडित कर दिया गया। WHF ने बताया है कि कुल 1800 हिन्दुओं की दुकानों अथवा प्रतिष्ठानों को आग के हवाले किया गया है। कॉमिला, चाँदपुर, नोआखली, चटगाँव, कोष बाजार, फेनी, चपई, नवाबगंज और रंगपुर में मामला सबसे ज्यादा हिंसक हो गया।

जिन एक दर्जन हिन्दुओं की हत्या हुई है, उनमें 7 पुजारी थे। 23 महिलाओं और लड़कियों के साथ बलात्कार की बात कही जा रही है। WHF का कहना है कि एक परिवार में तो एक साथ तीन महिलाओं का बलात्कार हुआ। अकेले रंगपुर के पीरगंज में 300 हिन्दुओं के घरों में लूटपाट हुई व कइयों को जलाया गया। ‘वर्ल्ड हिन्दू फेडरेशन’ ने कहा है कि वो उन पीड़ित हिन्दुओं के साथ खड़ा है, जिन्हें तुरंत मदद की जरूरत है।

इन पीड़ितों को रहने के लिए छत चाहिए, भोजन चाहिए और सुरक्षा चाहिए। बांग्लादेश का पुलिस-प्रशासन उनके लिए गंभीर नहीं है। आइए में आप उन हिन्दुओं की मदद कर सकते हैं, जिसका बड़ा असर होगा। बैंक और BKash (ऑनलाइन मोबाइल मनी) के जरिए आप ‘वर्ल्ड हिन्दू फेडरेशन’ को डोनेट कर सकते हैं। जल्द ही डोनेशन/पेमेंट पोर्टल आएगा, लेकिन तब तक आप यहाँ जाकर दान कर सकते हैं:

  • बैंक का नाम: Dutch Bangla Bank Limited (Dhanmondi Branch, Dhaka, Bangladesh)
  • अकाउंट नेम: Dipan Mitra
  • अकाउंट नंबर: 1101510120712
  • रूटिंग नंबर: 090261183
  • स्विफ्ट कोड: DBBLBDDH
  • BKash नंबर: +8801912174793

नीचे ‘वर्ल्ड हिन्दू फेडरेशन (WHF)’ के बांग्लादेश चैप्टर का बयान है, जिसमें अकाउंट डिटेल्स भी दिए गए हैं:

‘वर्ल्ड हिन्दू फेडरेशन’ के जरिए बांग्लादेश के हिन्दुओं की मदद कर सकते हैं आप

वहीं मंदिरों पर हमले व हिन्दुओं पर अत्याचार के खिलाफ पूरी दुनिया में विरोध प्रदर्शन भी हो रहा है। इस्कॉन के मंदिर पर हमले व आगजनी के बाद दुनिया भर में इस्कॉन के भक्त बांग्लादेश की सरकार से न्याय की माँग कर रहे हैं। इस्कॉन के उपाध्यक्ष राधारमण दास के नेतृत्व में कोलकाता में प्रदर्शन हुआ। उन्होंने कहा कि 23 अक्टूबर को 150 देशों में सभी इस्कॉन सेंटरों सहित अलग-अलग जगहों पर प्रार्थना सभाएँ व विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएँगे।

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हिंसाग्रस्त बंगाल में BJP नेता की हत्या: अपराधियों ने पहले रॉड से कार का शीशा तोड़ा, उसके बाद अंधाधुन गोलियाँ बरसाईं, 2 साथी भी...

बंगाल में अज्ञात अपराधियों ने गाड़ी में साथियों के साथ जा रहे भाजपा नेता राजू झा की गोली मारकर हत्या कर दी। राजू को 5 गोली लगी हैं।

साहिबगंज में मूर्ति विसर्जन के वक्त छतों से पत्थरबाजी, पुलिसकर्मी घायल: रिपोर्ट का दावा- बाइक भी फूँकी गई

साहिबगंज घटना के दौरान जुलूस में शामिल लोगों के अलावा कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। एक पुलिस की गाड़ी में भी आग लगाई गई है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -

हमसे जुड़ें

295,307FansLike
252,169FollowersFollow
415,000SubscribersSubscribe