Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीय'मेरे शरीर में मोहब्बत का दर्द, अल्लाह के करम से तंदुरुस्त और रोमांटिक हूँ':...

‘मेरे शरीर में मोहब्बत का दर्द, अल्लाह के करम से तंदुरुस्त और रोमांटिक हूँ’: 70 साल के लियाकत और 19 वर्षीय शुमाइला का निकाह, कहा – जैसे बड़ी मछली छोटी को…

शुमाइला के मुताबिक, लियाकत ने आँख-मटक्का शुरू किया था जिसमें उन्होंने सहयोग किया। घर वालों की नाराजगी पर शुमाइला ने 'मियाँ-बीवी राजी तो क्या करेगा काजी' जैसा जवाब दिया।

पाकिस्तान के लाहौर में एक बेमेल निकाह फिलहाल मीडिया और सोशल मीडिया की सर्खियाँ बना हुआ है। यहाँ पर लियाकत नाम के शौहर की उम्र 70 साल और उनकी बीबी शुमाइला की उम्र महज 19 साल है। दोनों का दावा है कि उनकी मुलाकात मार्निंग वॉक के दौरान हुई थी जहाँ, उन्होंने एक दूसरे को दिल दे दिया था। लियाकत का दावा है कि शमाइला उनके गाने पर फ़िदा हो गईं थी। सैयद बासित अली नाम के चैनल पर मियाँ-बीवी का इंटरव्यू भी 14 जून 2022 को प्रकाशित हुआ है।

लगभग 6 माह पूर्व हुए इस इंटरव्यू में लियाकत और शुमाइला ने बेहद रोमांटिक अंदाज़ में पोज भी दिए हैं और बेबाकी से सवालों के जवाब भी। शुमाइला ने खुद को रिश्ते से बेहद खुश बताया। लियाकत ने बताया कि मार्किंग वॉक में वो शुमाइला को देख कर गाना गाने लगे थे जिसे शुमाइला ने मुड़ कर देखा और उसी दौरान आँखें 4 हो कर दोनों में प्यार हो गया। शुमाइला ने भी लियाकत के इस दावे में हामी भरी।

दोनों ने बताया कि पहले वो अलग-अलग ट्रैक पर वॉक करते थे जो बाद में नजदीक आते-आते एक हो गए थे। वहीँ लियाकत की उम्र के सवाल पर शुमाइला ने कहा कि इश्क में उम्र नहीं देखी जाती और मोहब्बत बस हो ही जाती है। उनका कहना था कि इसमें न उम्र देखी जाती है और न ही जाती। शुमाइला के मुताबिक, लियाकत ने आँख-मटक्का शुरू किया था जिसमें उन्होंने सहयोग किया। घर वालों की नाराजगी पर शुमाइला ने ‘मियाँ-बीवी राजी तो क्या करेगा काजी’ जैसा जवाब दिया।

जिस समय सैयद बासित अली यह इंटरवियु ले रहे थे तब तक लियाकत और शुमाइला के निकाह को 4 माह पूरे हो चुके थे। लियाकत का मानना है कि फर्क शरीर नहीं बल्कि दिल की जवानी से पड़ता है। दोनों के मुताबिक अब उनके परिवार वालों ने भी उन्हें कबूल कर लिया है और घर भी आना जाना शुरू कर दिया है। उम्र के बेमेल निकाह की पैरवी करते हुए लियाकत ने मिसाल दी कि बड़ी मछली छोटी मछली को खाती है। दोनों ने अपने निकाह को पूरी तरह जायज बताते हुए बाकी लोगों से अपनी जिंदगी पर बातें न करने की नसीहत दी।

70 साल के लियाकत ने बाकी लोगों से भी मॉर्निंग वॉक पर जाने की अपील की। खुद को पूरी तरह से फिट बताते हुए लियाकत ने कहा कि उनके शरीर में मोहब्बत के दर्द को छोड़ कर बाकी कोई दर्द नहीं है। इस तंदुरुस्ती को उन्होंने अल्लाह का करम बताते हुए खुद को बेहद रोमांटिक बताया। दोनों ने बताया कि वो खाना और चाय नाश्ता मिल कर बनाते हैं। इसी इंटरवियु में लियाकत ने अपनी बीवी को पाकिस्तानी गाना ‘जानू सुन जरा’ गा कर भी सुनाया।

अपने शौहर के गाने के जवाब में शुमाइला ने उन्हें भारतीय गाना ‘मोहब्बत बरसा देना तुम सावन आया है’ गा कर सुनाया। गाने से पहले शुमाइला ने बाकायदा नजाकत के साथ ओढ़नी ओढ़ ली थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -