Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीय3 दिल, 3 गुर्दे, 1 रीढ़ और 1 जीभ… मौलवी इदरीस के पास बरामद...

3 दिल, 3 गुर्दे, 1 रीढ़ और 1 जीभ… मौलवी इदरीस के पास बरामद हुए इंसानों के कटे हुए अंग, पुलिस ने 3 को गिरफ्तार किया, 1 फरार

पुलिस ने इन तीनों आरोपितों के पास से इंसानी हाथ, 3-3 दिल और गुर्दे, 1-1 रीढ़ और जीभ बरामद किया है। पूछताछ में इन तीनों ने एक अन्य मौलवी अल्हाजी को अपने कृत्य में शामिल बताया है। वो इस मौलवी को कटे हुए अंग देने का काम करता था।

अफ्रीका महाद्वीप के देश नाइजीरिया में एक मौलवी को कटे हुए इंसानी अंग रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपित की पहचान ओलुवाफेमी इदरीस के तौर पर हुई है। उसके साथ उसके 2 साथियों- सैमुअल कुटेलु और बाबाटुंडे कायोडे, को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इन तीनों आरोपितों के पास से इंसानी हाथ, 3-3 दिल और गुर्दे, 1-1 रीढ़ और जीभ बरामद किया है। पूछताछ में इन तीनों ने एक अन्य मौलवी अल्हाजी को अपने कृत्य में शामिल बताया है। पुलिस अब उसकी भी तलाश कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मामला नाइजीरिया के ओन्डो प्रदेश का है। यहाँ पुलिस ने 7 जनवरी 2024 को मिली एक खुफिया सूचना के आधार पर अकोको इलाके में छापा मारा। पुलिस को इस इलाके में मौलवी के पास मानव अंग होने की जानकारी मिली थी। जाँच हुई तो सूचना सही पाई गई और छापेमारी के बाद मौलवी के पास तमाम मानव अंग मिले।

इन अंगों में 1 इंसानी हाथ, 3 दिल, 3 गुर्दे, 1 रीढ़ और 1 जीभ शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मौलवी इदरीस इन अंगों को झाड़फूंक और अन्य मजहबी गतिविधियों में प्रयोग करने वाला था। सभी इंसानी अंग मौलवी ने अपने घर में रखे हुए थे। पुलिस की पूछताछ में मौलवी ने अपने एक अन्य साथी का भी नाम बताया है। इदरीस का साथी भी मौलवी है जिसने ये तमाम इंसानी अंग मौलवी को उपलब्ध करवाए थे।

माना जा रहा है कि फरार चल रहे मौलवी ने ही अपने गिरफ्तार साथी को 3 खोपड़ियाँ भी दीं थीं। पुलिस ने मौलवी इदरीस से पूछताछ के आधार पर सैमुअल कुटेलु और बाबाटुंडे कायोडे को भी गिरफ्तार किया। ये सभी इदरीस के सहयोगी बताए जा रहे हैं। नाइजीरियन पुलिस इस मामले में मानव तस्करी की आशंकाओं की भी पड़ताल कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि मौलवी के पास से जो अंग बरामद हुए हैं वो किस व्यक्ति के हैं और उसकी मौत किन हालातों में हुई।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -