Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयक्लिनिक में मरीज बनकर घुसा हमलावर, मौका देख ताबड़तोड़ गोली चलाई: पाकिस्तान के कराची...

क्लिनिक में मरीज बनकर घुसा हमलावर, मौका देख ताबड़तोड़ गोली चलाई: पाकिस्तान के कराची में फिर चीन नागरिक की हत्या, 2 घायल

घटना कराची के एक दाँत के क्लिनिक में घटी। हू डेंटल क्लिनिक नाम की यह क्लिनिक चीन के डॉक्टर रिचर्ड हू चलाते थे। घटना के दिन हमलावर वहाँ मरीज बन कर पहुँचा। उसने कुछ समय तक वेटिंग रूम में इंतज़ार किया और बाद में चीनी नागरिकों पर गोलियाँ बरसाईं।

पाकिस्तान के कराची में एक बंदूकधारी के हमले में चीनी नागरिक की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि इसी हमले में 1 महिला सहित 2 अन्य चीनी नागरिक बुरी तरह से घायल हुए हैं। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहाँ उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। घटना बुधवार (28 सितम्बर 2022) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना कराची के एक दाँत के क्लिनिक में घटी। हू डेंटल क्लिनिक नाम की यह क्लिनिक चीन के डॉक्टर रिचर्ड हू चलाते थे। घटना के दिन हमलावर वहाँ मरीज बन कर पहुँचा। उसने कुछ समय तक वेटिंग रूम में इंतज़ार किया और बाद में लगभग 15 मिनट बाद क्लिनिक में दाखिल हो गया। इसके बाद हमलावर ने पिस्तौल से डॉक्टर रिचर्ड हू और उनकी पत्नी फेन टेपिन पर गोलियाँ बरसा दीं। इस हमले की चपेट में मौके पर मौजूद तीसरा चीनी नागरिक रेमंड चाउ भी आ गया। हमलावर ने उसे भी गोलियाँ मारी।

बताया जा रहा है कि गोलियाँ बरसा कर हमलावर मौके से फरार हो गया। उसके फरार होने में उसके एक साथी ने मदद की जो सड़क पर बाईक ले कर खड़ा था। इधर गोलीबारी के चलते डॉक्टर रिचर्ड और उनकी पत्नी टेपिन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनका इलाज कराची के एक अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टर की क्लिनिक पर काम करने वाला कर्मचारी रोनाल्ड मौके पर ही मारा गया।

बताया जा रहा है कि चीन के मूल निवासी डॉ रिचर्ड और उनकी पत्नी फेन टेयिन लम्बे समय से कराची में रह रहे थे। उनकी दाँत की क्लिनिक काफी मशहूर थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और जाँच में जुट गई। पुलिस के पहुँचने से पहले ही हमलावर फरार हो चुका था। पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री राणा सनाउल्लाह ने चीनी नागरिक की हत्या पर शोक जताते हुए इस घटना की आलोचना की है। उन्होंने सिंध के मुख्य सचिव को इस पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट भेजने को कहा है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान की अलगाववादी बलूच लिबरेशन आर्मी चीन के अपने देश में हस्तक्षेप के सख्त खिलाफ है। अप्रैल माह में कराची यूनिवर्सिटी के पास हुए एक आत्मघाती विस्फोट में चीन के 3 नागरिक मारे गए थे। इसी के साथ जुलाई 2021 में कराची के परमाणु ऊर्जा संयंत्र निर्माण में में चीन के 2 श्रमिकों को ले जा रही वैन पर 2 बंदूकधारियों ने हमला किया जिसमें 2 लोग घायल हो गए थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -