Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयक्रिकेट टीम में सिलेक्शन के बहाने नदीम ने बढ़ाई करीबी, नौकरी के नाम पर...

क्रिकेट टीम में सिलेक्शन के बहाने नदीम ने बढ़ाई करीबी, नौकरी के नाम पर किया शोषण: Pak कोच पर महिला खिलाड़ी के इल्जाम, PCB ने निलंबित किया

पीड़ित महिला खिलाड़ी ने इकबाल के विरुद्ध आरोप लगाते हुए वीडियो मैसेज जारी किया। इस संदेश में कहा गया, "उसने मुझे महिला टीम में चुनने और बोर्ड में नौकरी दिलाने का वादा किया और मेरे करीब आ गया। वह मेरा यौन शोषण करता रहा और इसमें उसके कुछ दोस्त भी शामिल थे। उसने मेरी वीडियो भी बनाई और बाद में ब्लैकमेल करता रहा।"

एक समय में पाकिस्तान के मशहूर तेज गेंदबाज रहे नदीम इकबाल पर यौन शोषण का आरोप लगा है। खबरों के मुताबिक नदीम ने राष्ट्रीय कोच रहते हुए महिला खिलाड़ी का यौन शोषण किया, जिसकी शिकायतें पाने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उसे निलंबित कर दिया। अब इकबाल के विरुद्ध पीसीबी ने अपनी जाँच शुरू कर दी है।

बता दें कि 50 वर्षीय नदीम इकबाल के बारे में कहा जाता है कि उसे एक समय में वकार यूनुस से भी बेहतरीन गेंदबाज माना जाता था। उसने प्रथम श्रेणी के 80 मैच खेल रखे हैं और इन्हीं में उनके नाम 258 विकेट का भी रिकॉर्ड है। कुछ समय पहले ही उसके विरुद्ध पीड़ित महिला क्रिकेटर की शिकायत का खुलासा हुआ। महिला ने शिकायत में बताया कि कुछ साल पहले ही वो मुल्तान के पीसीबी में महिला ट्रॉयल के लिए गई थी उस समय नदीम वहाँ मौजूद कई कोचों में से एक थे। इसके बाद नदीम ने उसे टीम में सिलेक्शन और बोर्ड में नौकरी का लालच देकर फँसाया, फिर उसका यौन शोषण करता रहा।

पीड़ित महिला खिलाड़ी ने इकबाल के विरुद्ध आरोप लगाते हुए वीडियो मैसेज जारी किया। इस संदेश में कहा गया, “उसने मुझे महिला टीम में चुनने और बोर्ड में नौकरी दिलाने का वादा किया और मेरे करीब आ गया। वह मेरा यौन शोषण करता रहा और इसमें उसके कुछ दोस्त भी शामिल थे। उसने मेरी वीडियो भी बनाई और बाद में ब्लैकमेल करता रहा।”

उल्लेखनीय है कि साल 2014 में पाँच महिला क्रिकेटरों के साथ हुए यौन शोषण की घटना भी सामने आई थी। आरोपित मुल्तान क्रिकेट क्लब के कुछ अधिकारी थे। उस समय भी महिला खिलाड़ियों ने यही शिकायत की थी कि क्रिकेट क्लब के अधिकारियों ने टीम में चयन के बदले उनसे सेक्स करने को कहा था।

पिछले वर्ष पाकिस्तान के टेस्ट बॉलर यासीर शाह के ऊपर भी 14 साल की लड़की ने रेप के आरोप लगाए थे। इस्लामाबाद में यासीर के विरुद्ध एफआईआर हुई थी। लड़की ने एफआईआर में कहा था, “यासिर के दोस्त फरहान ने गन पॉइंट पर मेरा रेप किया। फिल्म बनाई और प्रताड़ित भी किया। जब मैंने वॉट्सऐप पर इस बारे में यासिर सर से शिकायत की तो उन्होंने मेरा मजाक उड़ाया। कहने लगे कि उन्हें भी नाबालिग लड़कियाँ पसंद हैं।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था?’: राहुल गाँधी-संदीप दीक्षित की PM मोदी और इटली की प्रधानमंत्री को लेकर घटिया टिप्पणी, कॉन्ग्रेस का महिला-विरोधी चेहरा...

राहुल गाँधी ने PM मोदी की विदेश नीति का मजाक उड़ाते हुए संदीप दीक्षित को गले लगाया। इसके बाद दीक्षित ने मेलोनी को लेकर भद्दी टिप्पणी की।

नदी जोड़ो मेगा प्रोजेक्ट Part II: बुंदेलखंड को केन-बेतवा रिवर लिंक परियोजना की सबसे ज्यादा जरूरत क्यों?

भारत सरकार ने राज्यसभा में कहा कि भारत के अतिमहत्वाकांक्षी नदी जोड़ो परियोजना में शीर्ष पर केन-बेतवा नदी लिंक प्रोजेक्ट है।
- विज्ञापन -