Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान का बिना विकिपीडिया नहीं चला काम, 1 हफ्ते में ही बैन हटाया: PM...

पाकिस्तान का बिना विकिपीडिया नहीं चला काम, 1 हफ्ते में ही बैन हटाया: PM शहबाज शरीफ ने अपना फैसला बदला, कहा- इससे ज्ञान मिलता है

विकिपीडिया ब्लॉक किए जाने के मामले पर पाकिस्तान में एक कमेटी बनाई गई थी। इस कमेटी ने मामले पर विचार करके पाया कि विकिपीडिया एक उपयोगी साइट है जिससे सामान्य जन, छात्र और शिक्षाविद ज्ञान पाते हैं।

पाकिस्तान ने महज एक हफ्ते में विकिपीडिया के आगे घुटने टेक दिए। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक और ईशनिंदा से जुड़ी सामग्री होने के बावजूद भी कहा कि इसे अनब्लॉक किया जाए। पीएम के निर्देश के बाद पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण द्वारा विकिपीडिया से प्रतिबंध हटा दिया गया।

सामने आई जानकारी के अनुसार पीएम शहबाज शरीफ ने विकिपीडिया को तत्काल रूप से देश में चालू करने का आदेश दिया। जानकारी के मुताबिक विकिपीडिया ब्लॉक किए जाने के मामले पर मंत्रियों की एक कमेटी बनाई गई थी। इस कमेटी ने मामले पर विचार करके पाया कि विकिपीडिया एक उपयोगी साइट है जिससे सामान्य जन, छात्र और शिक्षाविद ज्ञान पाते हैं।

समिति ने कहा था, “विकिपीडिया एक उपयोगी साइट है जिसने आम जनता, छात्रों और शिक्षाविदों के लिए ज्ञान और सूचना के प्रसार का समर्थन किया। कुछ आपत्तिजनक सामग्री को लोगों तक पहुँचने से रोकने के लिए पूरी साइट को प्रतिबंधित करना उचित उपाय नहीं है। इस व्यापक प्रतिबंध के अनपेक्षित परिणाम हैं। इसलिए इसे फिर से शुरू किया जा रहा है।”

तीन सदस्यीय मिनिस्ट्रीयल कमेटी के सुझाव के बाद शहबाज शरीफ ने अपना फैसला बदल दिया। साथ ही सुझाव माँगे कि किस तरह से प्लेटफॉर्म पर मौजूद गलत कंटेंट से बचा जा सकता है।

बता दें कि 3 फरवरी को पाकिस्तान ने विकिपीडिया पर मौजूद कुछ आपत्तिजनक सामग्री के कारण इसपर सख्ती दिखाई थी। उन्होंने कंटेंट को मद्देनजर रखते हुए विकिपीडिया से जवाब देने को कहा था। हालाँकि प्लेटफॉर्म ने आपत्तिजनक या ईशनिंदा से संबंधित सामग्री हटाने से इनकार कर दिया और इसके बाद पाकिस्तान ने उनपर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -