Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीय'वो सिख था, इसीलिए हमने मार डाला': पाकिस्तान में कारोबारी की हत्या, 2 दिनों...

‘वो सिख था, इसीलिए हमने मार डाला’: पाकिस्तान में कारोबारी की हत्या, 2 दिनों में सिख समुदाय पर दूसरा ऐसा हमला

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना को अंजाम इस्लामिक स्टेट समूह द्वारा दिया गया है। ISIS ने मनमोहन सिंह की हत्या को लेकर कहा कि वो बहुदेववादी सिख संप्रदाय का अनुयायी था इसलिए उसे मारा गया।

पाकिस्तान के पेशावर के रशीदगढ़ी बाजार में एक सिख व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना रविवार (24 जून 2023) की है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय मनमोहन सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस मामले में अपनी जाँच कर रही है। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि ये एक टारगेट किलिंग है।

पेशावर के स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया सिंह को गोली तब मारी गई जब वो घर लौट रहे थे। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना को अंजाम इस्लामिक स्टेट समूह द्वारा दिया गया है। ISKP (इस्लामिक स्टेट खोरासन प्रांत) ने मनमोहन सिंह की हत्या को लेकर कहा कि वो बहुदेववादी सिख संप्रदाय का अनुयायी था इसलिए उसे मारा गया।

बताया जा रहा है कि इस घटना से पहले पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी शहर में भी एक सिख को मारा गया है। उनका नाम तरलोक सिंह है। उन्हें भी गोली मारी गई थी और हमलावर तुरंत वहाँ से फरार हो गए थे।

बता दें कि पाकिस्तान में इस साल ये तीसरे सिख की हत्या का मामला सामने आया है। इससे पहले पिछले महीने लाहौर में सरदार सिंह को गोली मारी गई थी। उससे पहले अप्रैल में पेशावर में ही दयाल सिंह को मौत के घाट उतारा गया था। और ये केवल इस वर्ष की बातें नहीं है। पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने का काम काफी समय से हो रहा है। इनमें हिंदू, ईसाई, सिख सब आते हैं।

यही कारण है कि ज्यादातर अल्पसंख्यक अपने घरों को छोड़ पाकिस्तान से भाग रहे हैं। आए दिन वहाँ से रेप, हत्या, अपहरण, धर्मांतरण, जबरन निकाह की खबरें आती हैं। कोई अल्पसंख्यक समुदाय ऐसा नहीं है जिसे पाकिस्तान में कट्टरपंथी निशाना न बनाते हो। कुछ समय पहले वहाँ एक ईसाई लड़के को ईशनिंदा का इल्जाम लगाकर सजा दे दी गई थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

विवादों में ‘कॉकरोचों’ का 6 जून का प्रदर्शन, दिपके ने माना- ‘नहीं ली प्रोटेस्ट की परमिशन’: समझें- SC का फैसला, 7 दिन वाला नियम...

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के बहाने समझिए जंतर-मंतर पर धरना देने की पूरी प्रक्रिया, दिल्ली पुलिस के नियम और सुप्रीम कोर्ट का रुख।

‘पहले मंदिर में नमाज पढ़ेंगे, फिर कहेंगे मस्जिद थी’: बुलंदशहर से भोजशाला तक, हिंदू पवित्र स्थलों पर दावों का कट्टरपंथियों का पैटर्न और लिबरल...

हिंदुओं के पवित्र स्थानों पर नमाज अदा करना भूल नहीं, सोची-समझी साजिश है। यदि कट्टरपंथियों का मन इतना ही साफ होता तो मंदिरों पर कब्जा नहीं करते।
- विज्ञापन -