Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीय'परमाणु शक्ति होने के बावजूद भीख माँगना शर्म की बात': पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने...

‘परमाणु शक्ति होने के बावजूद भीख माँगना शर्म की बात’: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने बयाँ किया दर्द, बोले – सऊदी ने बड़े प्यार से दिया कर्ज

पाकिस्तान में उत्पन्न हुई आर्थिक चुनौतियों को लेकर उन्होंने कहा है कि बीते 75 वर्षो के दौरान देश में कई सरकारें रहीं हैं, चाहे वह राजनीतिक नेतृत्व वाली सरकार हो या सैन्य तानाशाहों के नेतृत्व वाली सरकार - कोई भी देश की आर्थिक समस्याओं का समाधान नहीं कर सकीं।

बीते कुछ समय से पाकिस्तान गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। देश को इस संकट से उबारने के लिए पाकिस्तान अन्य देशों से कर्ज माँगता फिर रहा है। ऐसे में, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Pak PM Shehbaz Sharif) ने कहा है कि एक परमाणु संपन्न देश के लिए कर्ज माँगना शर्म की बात है।

दरअसल, शनिवार (14 जनवरी 2023) को पाकिस्तान प्रशासनिक सेवा (पीएएस) के परिवीक्षाधीन अधिकारियों का पासिंग आउट कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहबाज शरीफ ने खेद व्यक्त करते हुए कहा है कि मित्र देशों से और कर्ज माँगना उनके लिए शर्मनाक था। विदेशों से कर्ज लेना आर्थिक चुनौतियों का स्थायी समाधान नहीं है, क्योंकि यह कर्ज लौटाना होगा।

उन्होंने यह भी कहा है कि अगर उनकी बस तेज गति से सही दिशा में बढ़ती तो सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को प्राप्त करके, विदेशी कर्ज से बचा जा सकता है।

पाकिस्तान में उत्पन्न हुई आर्थिक चुनौतियों को लेकर उन्होंने कहा है कि बीते 75 वर्षो के दौरान देश में कई सरकारें रहीं हैं, चाहे वह राजनीतिक नेतृत्व वाली सरकार हो या सैन्य तानाशाहों के नेतृत्व वाली सरकार – कोई भी देश की आर्थिक समस्याओं का समाधान नहीं कर सकीं।

UAE ने शालीनता और प्यार से दिया कर्ज: पाकिस्तान PM

शहबाज शरीफ ने कर्ज देने के लिए UAE की तारीफ करते हुए कहा है कि राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद ने बहुत ही शालीनता और प्यार से पाकिस्तान को 1 अरब डॉलर का और कर्ज देने की घोषणा की है।

बता दें कि पाकिस्तान के ऊपर दिवालिया होने का संकट गहराता जा रहा है। पाकिस्तान फिलहाल पूरी तरह से विदेशी मदद पर निर्भर हो गया है। पाकिस्तान में एक पैकेट आटे की कीमत 3100 रुपए के पार पहुँच गई है। इस गंभीर संकट से उबरने के लिए पाकिस्तान सरकार रूस से गेहूँ खरीद रही है। हालाँकि, इसके बाद भी पाकिस्तान की आवाम आटे के लिए मोहताज है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -