Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयकंगाल पाकिस्तान में कौन कर रहा आतंकियों का सफाया? अब कराची में स्कूल चला...

कंगाल पाकिस्तान में कौन कर रहा आतंकियों का सफाया? अब कराची में स्कूल चला रहे आतंकवादी को गोलियों से भूना, 8 दिनों में 3 खूँखार हुए ढेर

इससे पहले बुधवार (22 फरवरी, 2023) को कश्मीर में पैदा हुए आतंकी एजाज अहमद अहंगर को अफगानिस्तान में मार गिराया गया था।

आर्थिक संकट और महँगाई की मार झेल रहे पाकिस्तान में एक-एक कर आतंकवादियों का सफाया किया जा रहा है। 21 फरवरी, 2023 से लेकर 27 फरवरी, 2023 तक 8 दिनों के भीतर तीन खूँखार आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया गया है। सोमवार 27 फरवरी को कश्मीर में सक्रिय रहे आतंकी सैयद खालिद राजा को मार दिया गया। आतंकवादी संगठन अल-बद्र से जुड़े सैयद खालिद राजा को अज्ञात हमलावर ने गोलियों से भून दिया।

अल-बद्र का आतंकी खालिद कश्मीर में कमांडर था इसके बाद वह पाकिस्तान के कराची भाग गया। कराची में वह ‘फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्ज’ का वाइस चेयरमैन बना दिया गया था। रिपोर्टों की मानें तो अब भी वह कश्मीरी आतंकियों के साथ जुड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि खालिद को हमलावरो ने उसके घर के बाहर ही गोली मार दी। गोली लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

इससे पहले बुधवार (22 फरवरी, 2023) को कश्मीर में पैदा हुए आतंकी एजाज अहमद अहंगर को अफगानिस्तान में मार गिराया गया था। अहंगर इस्लामिक स्टेट से जुड़ा हुआ था और भारतीयों पर हमला करने के लिए आत्मघाती हमलावरों को तैयार करता था। गृहमंत्रालय ने जनवरी 2023 में ही अहंगर को आतंकी घोषित किया था। अहंगर को अबू उस्मान अल-कश्मीरी के नाम से भी जाना जाता था।

मंगलवार (21 फरवरी, 2023) को हिजबुल मुजाहिद्दीन के टॉप कमांडर बशीर अहमद पीर को भी अज्ञात हमलावर ने मार दिया था। रिपोर्टों के मुताबिक बशीर अपने घर के पास मस्जिद में नमाज पढ़ने गया था। मस्जिद से बाहर निकलने के बाद एक दुकान के पास खड़े बशीर को बाइक से आए दो हमलावरों ने गोली मार दी थी। अक्टूबर 2022 में भारत में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने में शामिल होने की वजह से उसे आतंकवादी घोषित किया गया था।

तीनों आतंकियों के मारे जाने के बाद पाकिस्तान में इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। हालाँकि अल-बद्र के आतंकी खालिद के हत्या की जिम्मेदारी सिंधुदेश रिवॉल्युशनरी आर्मी ने ली है। सिंधुदेश रिवॉल्युशनरी आर्मी नाम का संगठन पाकिस्तान से अलग सिंधुदेश बनाने की माँग कर रहा है। आतंकी एजाज अहमद अहंगर की हत्या का आरोप तालिबान पर लगा है जबकि बशीर अहमद पीर की हत्या करने वाले के बारे में पता नहीं चल सका है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘श्मशान का भी व्यवसाय’… ईशा फाउंडेशन को पटना में एशिया के सबसे बड़े शवदाह गृह के संचालन की जिम्मेदारी मिलने पर हंगामा, जानें- ऑपइंडिया...

पटना के बांसघाट शवदाह गृह को लेकर उठे सवालों के बीच जानिए सरकार ने ईशा फाउंडेशन को जिम्मेदारी क्यों दी और क्या हैं सुविधाएँ।

वेनेजुएला में तबाही के बाद भारत के ‘भूदेव’ की आई याद, हिमालयी क्षेत्रों में तैनात ये सिस्टम बचा सकता है लाखों की जान: समझें...

भूकंप की जानकारी देने के लिए आईआईटी रुड़की ने एक अत्याधुनिक भूकंप अर्ली वॉर्निंग मोबाइल ऐप और सिस्टम ‘भूदेव’ तैयार किया है।
- विज्ञापन -