Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयमोदी के नाम से करंट खाने वाले इमरान के मंत्री का पाक मीडिया ने...

मोदी के नाम से करंट खाने वाले इमरान के मंत्री का पाक मीडिया ने किया बॉयकॉट

पाकिस्तान के नेशनल प्रेस क्लब ने रेल मंत्री शेख रशीद अहमद के कवरेज पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया है। एक कैंसर पीड़ित पत्रकार के लिए 'अपमानजनक' भाषा का इस्तेमाल करने पर यह फैसला लिया गया है।

पाकिस्तान की मीडिया ने देश के रेल मंत्री शेख रशीद अहमद का बहिष्कार करने का फैसला किया है। लंदन में अंडे खाने वाले शेख अहमद शेखी बखारने के चक्कर अपनी बेइज्जती करवाने के लिए मशहूर हैं। पाकिस्तान के पास पाव, आधा पाव का एटम बम होने का दावा करने वाले अहमद को एक बार मोदी का नाम लेते ही करंट लग गया था।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक पाकिस्तान के नेशनल प्रेस क्लब (एनपीसी) ने उनके कवरेज पर अस्थायी तौर पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसा एक कैंसर पीड़ित पत्रकार के लिए शेख अहमद द्वारा ‘अपमानजनक’ भाषा का इस्तेमाल करने को लेकर किया गया है।

मंगलवार को कैंसर पीड़ित पत्रकार के लिए अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने पर एनपीसी ने सात दिनों के लिए शेख रशीद पर प्रतिबंध लगाया है। क्लब की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जियो टीवी के वीडियो पत्रकार नासिर से एनपीसी अध्यक्ष शकील करार के मिलने के बाद यह फैसला लिया गया। पत्रकार नासिर का रावलपिंडी के बेनजीर भुट्टो अस्पताल में कैंसर का इलाज चल रहा है।

नासिर ने करार को बताया कि रशीद ने हाल ही में जब अस्पताल का दौरा किया तो एक पत्रकार ने उनकी बीमारी के बारे में उन्हें बताया। इस पर रेल मंत्री ने नासिर के लिए अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया जिससे उसकी भावनाएँ आहत हुईं।

शेख रशीद की गिनती इमरान खान के कैबिनेट के बड़बोले मंत्रियों में होती है। इसके कारण अक्सर वे खुद का मजाक भी बना लेते हैं। वे भारत पाकिस्तान के बीच एक-दो महीने में परमाणु युद्ध होने की भविष्यवाणी भी कर चुके हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -