Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयफिदायीन बन मोदी को उड़ाना चाहती है पाकिस्तानी सिंगर रबी पीरजादा, साँप-बिच्छू भेजने की...

फिदायीन बन मोदी को उड़ाना चाहती है पाकिस्तानी सिंगर रबी पीरजादा, साँप-बिच्छू भेजने की भी दे चुकी है धमकी

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 के प्रावधान निरस्त किए जाने के बाद से ही पाकिस्तान के नेता और फ़ौज के अधिकारी भारत के खिलाफ जहर उगल रहे हैं। इसमें वहॉं के सेलिब्रिटीज भी पीछे नहीं हैं।

पाकिस्तान की एक गायिका हैं रबी पीरजादा। आजकल अपनी गायकी से ज्यादा अजीबोगरीब वजह से सुर्ख़ियों में रहती हैं। उन्होंने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उड़ाने की ख्वाहिश जताई है। इसके लिए वह फिदायीन बनने को तैयार हैं। उन्होने बकायदा एक तस्वीर ट्वीट की है, जिसमें आत्मघाती हमलावरों की तरह उन्होंने अपने शरीर से विस्फोटक बॉंध रखा है। वैसे यह स्पष्ट नहीं है यह सुसाइड बेल्ट असली है या नकली।

इससे पहले ट्विटर पर वीडियो डाल उन्होंने भारत सॉंप-बिच्छू भेजने की धमकी दी थी। अब ताजा तस्वीर में पाकिस्तानी गायिका ने पीएम मोदी को आत्मघाती हमले का डर दिखाया है। बता दें कि पाकिस्तान के एक मीडिया पैनलिस्ट ने एक बार न्यूज़ चैनल पर चर्चा के दौरान ही बौखलाहट में भारत में आत्मघाती हमलावर भेजे जाने की बातों की पुष्टि कर दी थी। पुलवामा में भी जो हमला हुआ, वो आत्मघाती हमला ही था। उसके बाद भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में एयर स्ट्राइक किया था। रबी पीरजादा की बात करें तो वह गायिका के साथ-साथ अभिनेत्री हैं और ख़ुद को कश्मीरी बताती हैं।

इससे पहले पीरज़ादा ने भारत पर साँपों से आक्रमण करने की धमकी दी थी। उन्होंने ट्विटर पर वीडियो डाल कर भारत और ख़ासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अजीबोगरीब धमकियाँ दी थीं। इस वीडियो में वह साँपों और मगरमच्छों के साथ खेलती हुई दिखी थीं। ‘शोर शराबा’ नामक रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म में अभिनय कर चुकी रबी पीरज़ादा ने वीडियो के माध्यम से कहा था कि उनके दोस्त (साँप और मगरमच्छ) सीमा पार कर के भारत के लोगों को मारने के लिए तैयार हैं। इतना ही नहीं, वो ये भी कहती दिखी थीं कि भारत के लोग नरक में जाकर मरेंगे। साँपों और मगरमच्छों की बात करते हुए पीरज़ादा ने कहा था कि उनके ये सभी दोस्त शांतिप्रिय हैं।

2017 में पीरज़ादा ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान ख़ान की आलोचना की थी। उन्होंने सलमान ख़ान पर युवाओं को अपराधी बनाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि सलमान युवाओं के बीच अपराध को बढ़ावा दे रहे हैं। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 के प्रावधान निरस्त किए जाने के बाद से ही पाकिस्तान के नेता और फ़ौज के अधिकारी भारत के खिलाफ जहर उगल रहे हैं। इसमें वहॉं के सेलिब्रिटीज भी पीछे नहीं हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।

अग्निवीरों के रोजगार पर कांग्रेस शासित राज्यों की चुप्पी क्यों? बीजेपी सरकारों ने बनाई नीति, विपक्षी राज्यों में अब भी इंतजार

अग्रिवीरों का पहला बैच 31 दिसंबर 2026 को अपना कार्यकाल पूरा करेगा जिसमें से 75 फीसदी सेना छोड़ देंगे। इनके जॉब को लेकर कॉन्ग्रेस सरकारें कोई प्लान नहीं बना पाई है।
- विज्ञापन -