Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान के कराची में जल रही थी बिल्डिंग, लोग दे रहे थे अजान: सोशल...

पाकिस्तान के कराची में जल रही थी बिल्डिंग, लोग दे रहे थे अजान: सोशल मीडिया पर उड़ाया जा रहा मजाक

हालाँकि, सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने आग को बुझाने के लिए अजान देने की बात का समर्थन किया और कहा कि बुरे समय में कोई भी व्यक्ति ऊपर वाले दुआ कर मदद की माँग करता है। आगजनी की घटना के दौरान भी लोगों ने यही किया।

पाकिस्तान के कराची (Karachi, Pakistan) में एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने के दौरान लोगों द्वारा अजान देने की घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि कुछ समय बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुँच गई, लेकिन लोग अजान देकर आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे। यूजर इसका मजाक बना रहे हैं।

घटना गुरुवार (2 जून 2022) सुबह लगभग 11 बजे की बताई जा रही है। पाकिस्तान के कराची स्थित जेल चौरंगी के नजदीक स्थित एक बहुमंजिला इमारत के बेसमेंट आग गई। इसके पहली मंजिल पर एक डिपार्टमेंटल स्टोर स्थित है। धुएँ की उठता गुबार देखकर इस बिल्डिंग में रहने वाले लोग सीढ़ियों से नीचे उतर गए।

वहीं, इस इमारत में कुछ ऐसे लोग भी थे, जो खुद नहीं बाहर आ सकते थे। इनमें बूढ़े और बीमार लोग शामिल थे। ऐसे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू टीम को अंदर भेजा गया। टीम ने इन लोगों को बाहर निकाला। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

फायर फाइटर की लगभग ढाई घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया और इसे ऊपरी मंजिलों और आसपास के क्षेत्रों में फैलने से रोक दिया गया। इस दौरान बिल्डिंग में फँसे लोगों के परिजन बेहद परेशान नजर आए। इस दौरान का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें आग लगी बिल्डिंग के बाहर कुछ लग अजान देते नजर आ रहे हैं।

वहीं, सोशल मीडिया पर इसका मजाक उड़ाया जा रहा है। इंग्लैंड में रहने वाले पाकिस्तानी इम्तियाज महमूद ने ट्वीट कर लिखा, “कराची में कल जेल चौरंगी के पास एक सुपरमार्केट में आग लग गई। अज़ान समूह द्वारा आग बुझाने का एक प्रयोग किया गया, लेकिन यह काम नहीं आया।”

हालाँकि, सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने अजान देने की बात का समर्थन करते हुए कहा कि बुरे समय में कोई भी ऊपर वाले दुआ करता है। आग के दौरान भी लोगों ने यही किया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

फर्जी Video, झूठे आरोप, हमले और नफरती बयान… काँवड़ यात्रा को बदनाम करने के लिए वामपंथी-कट्टरपंथी और मीडिया कैसे फैलाते हैं भ्रम, पढ़ें- पूरा...

कैसे काँवड़ यात्रा को लेकर कट्टरपंथी, वामपंथी, बिकाऊ मीडिया सुनियोजित तरीके से निशाना बनाती और त्योहारों को बदनाम करने के लिए भ्रम फैलाती।

साथ सोने को कहता था, गलत इरादे से छूता था: जंतर-मंतर पर बिरयानी वाला जुनैद निकला ‘मोलेस्टर’, जानें ऑपइंडिया से बातचीत में क्या बोलीं...

छात्रों को बिरयानी खिलाने वाला मोहम्मद जुनैद असल में ठरकी निकला! दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में की गई लिखित शिकायत ने जुनैद का असली चेहरा सबके सामने ला दिया है।
- विज्ञापन -