Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयजापान के प्रधानमंत्री पर बम से हमला, भाषण के दौरान हुआ तेज विस्फोट: हमलावर...

जापान के प्रधानमंत्री पर बम से हमला, भाषण के दौरान हुआ तेज विस्फोट: हमलावर गिरफ्तार, भगदड़ की Video वायरल

पीएम किशिदा जापान के वाकायामा शहर में लोगों को सम्बोधित करने आए थे। इस दौरान आम लोगों की भीड़ उन्हें सुनने आई थी। भीड़ के बीच से ही एक व्यक्ति ने पाइप बम निकाल कर उनकी तरफ फेंका। इससे पहले वह बम फट पाता, जापानी सुरक्षा बालों ने प्रधानमंत्री किशिदा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा पर जानलेवा हमला होने की खबर है। यह हमला वहाँ के शहर वाकायामा में तब हुआ है जब वो लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति ने उन पर पाइप बम फेंका। हालाँकि जापानी प्रधानमंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल कर किसी बड़ी अनहोनी को टाल दिया। हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना शनिवार (15 अप्रैल 2023) की बताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तय समय के मुताबिक पीएम किशिदा जापान के वाकायामा शहर में लोगों को सम्बोधित करने आए थे। इस दौरान आम लोगों की भीड़ उन्हें सुनने आई थी। भीड़ के बीच से ही एक व्यक्ति ने पाइप बम निकाल कर उनकी तरफ फेंका। इससे पहले वह बम फट पाता, जापानी सुरक्षा बालों ने प्रधानमंत्री किशिदा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनके निकलने के कुछ देर बाद धमाका हुआ। आस-पास मौजूद लोगों के मुताबिक यह धमाका काफी तेज आवाज में हुआ।

इस घटना के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे जिन्हे सुरक्षाकर्मियों ने संभालने की कोशिश की। इस बीच घटना के कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। एक वायरल वीडियो में पुलिस वालों को एक हमलावर को काबू करते देखा जा सकता है। घटना में किसी के मारे जाने की कोई सूचना नहीं है। गिरफ्तार हुए व्यक्ति से पुलिस पूछताछ कर रही है। अभी तक हमले की वजह या हमलावर की मंशा का पता नहीं चल पाया है।

हमले के दौरान जमा भीड़ सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के समर्थकों की थी। प्रधानमंत्री के साथ मौके पर एक उम्मीदवार भी मौजूद था। कुछ मीडियाकर्मी भी वहाँ पर खड़े थे। घटना के बाद प्रधानमंत्री किशिदा के तमाम कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। गौरतलब है कि लगभग 9 माह पहले 8 जुलाई 2022 में जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे की जापान में ही एक व्यक्ति ने हत्या कर दी थी। हत्या के लिए बंदूक का प्रयोग किया गया था जो हमलावर ने अपने घर में बनाई थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -