Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीय'वहाँ यूक्रेनी महिलाएँ हैं ना, उनका रेप करो': रूस की महिला ने अपने सैनिक...

‘वहाँ यूक्रेनी महिलाएँ हैं ना, उनका रेप करो’: रूस की महिला ने अपने सैनिक पति को बलात्कार के लिए उकसाया, कहा- ‘प्रोटेक्शन’ जरूर लेना

यह ऑडियो यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडीमीर जेलेंस्की के उस आरोप के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि रूस के सैनिक यूक्रेन में सैकड़ों महिलाओं और बच्चों का शोषण किया है।

रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) के बीच रूस की एक महिला का ऑडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने सैनिक पति से यूक्रेन की महिलाओं का रेप करने के लिए कह रही है। इसके साथ ही वह अपने पति ‘प्रोटेक्शन’ लेने की बात कह रही है। इस बातचीत को यूक्रेन की सिक्योरिटी सर्विस ने इंटरसेप्ट किया था।

‘रूसी आक्रमणकारियों की पत्नियाँ अपने पुरुषों को यूक्रेनी महिलाओं का बलात्कार करने की अनुमति देती हैं’ शीर्षक से ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में पति-पत्नी को रूसी भाषा में बात करते हुए सुना जा सकता है।

इसमें रूसी महिला अपने सैनिक पति से कह रही है और बात के दौरान कह रही है, “हाँ, वहाँ करो… वहाँ यूक्रेनी महिलाएँ हैं ना। उनका बलात्कार करो।” उसके बाद वह हँसते हुए आगे कहती है, “मुझे कुछ मत बताओ, समझे!”

उसके बाद यूक्रेन में लड़ रहा उसका पति कहता है, “ओहो! तो मुझे रेप करना चाहिए और तुम्हें कुछ नहीं बताना चाहिए।” उसका पति फिर पूछता है, “क्या मैं सच में कर सकता हूँ?” तब महिला कहती है, हाँ! मैं तुम्हें इसकी अनुमति दे रही हूँ। प्रोटेक्शन (कॉन्डोम) का इस्तेमाल करना।” इसके बाद उसका पति कहता है, “ठीक है”।

इस रूसी सैनिक और उसकी पत्नी का पहचान उजागर हो गया है। रूसी सैनिक का नाम रोमन ब्योकवस्की है और उसकी उम्र 27 साल है। वहीं, उसकी पत्नी का नाम ओल्गा ब्योकवस्की है। दोनों रूस के ओरियोल के रहने वाले हैं। जाँच में सामने आया कि दोनों सा 2018 में क्रीमिया चले गए थे।

यह ऑडियो यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडीमीर जेलेंस्की के उस आरोप के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि रूस के सैनिक यूक्रेन में महिलाओं का रेप कर रहे हैं। जेलेंस्की ने कहा था कि रूसी सैनिकों ने यूक्रेन में सैकड़ों महिलाओं का बलात्कार और बच्चों का शोषण किया है।

हाल ही में यूक्रेन की एक 50 वर्षीय महिला बीबीसी को बताया था कि पिछले महीने जब वह अपने पति के साथ घर पर थी, उसी समय एक रूसी की तरफ से लड़ने वाला चेचेन सैनिक ने हमला कर दिया था। महिला ने बताया, “बंदूक की नोक पर वह मुझे पास के एक घर में ले गया। उसने मुझे आदेश दिया कि अपने कपड़े उतारो या मैं तुम्हें गोली मार दूँगा। वह मुझे धमकी देता रहा कि अगर मैंने ऐसा नहीं किया तो वह मुझे मार डालेगा। फिर उसने मेरा बलात्कार कर दिया।”

महिला ने आगे बताया, “जब वह मेरे साथ बलात्कार कर रहा था, चार और सैनिक अंदर घुस गए। मैंने सोचा था कि मैं के लिए किया गया था। लेकिन वे उसे ले गए। मैंने उसे फिर कभी नहीं देखा।” महिला ने बताया कि इन रूसी सैनिकों उसे बचाया था।

महिला ने बताया कि जिन रूसी सैनिकों ने उसे हमलावर से बचाया था, वे उसके घर में कुछ दिनों के लिए रूके थे। जब वे चले गए तो ड्रग्स और वियाग्रा मिली। महिला ने बताया कि वे अक्सर नशे में रहते थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘200 लोगों ने शमशान में पैरों से अस्थियाँ भी रौंद डालीं’: सरला भट्ट के भाई ने सुनाई दर्दनाक दास्ताँ, J&K में नर्स की बर्बर...

सरला भट्ट केस में चार्जशीट के बाद पीके भट्ट ने बताया कि हत्या के बाद श्मशान घाट पर उनकी अस्थियाँ तक पैरों से रौंद दी गई थीं।

किसी का हिंदू-घृणा फैलाना काम, किसी की हिंसा भड़काने की हिस्ट्री: जानिए कौन हैं CJP प्रोटेस्ट में शामिल हुए ये 6 आंदोलनजीवी, ‘NEET’ नहीं...

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में 'आंदोलनजीवी' की जमात देखने को मिल रही है। ये वही जमात है जो हर प्रदर्शन में अपना मोदी-विरोधी, हिंदू-घृणा प्रोपेगेंडा फैलाती है।
- विज्ञापन -