Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयबुर्का पर बैन लगाएगा श्रीलंका, 1000 से ज्यादा मदरसा भी होंगे बंद; राष्ट्रीय सुरक्षा...

बुर्का पर बैन लगाएगा श्रीलंका, 1000 से ज्यादा मदरसा भी होंगे बंद; राष्ट्रीय सुरक्षा का दिया हवाला

विरासेकेरा ने कहा कि सरकार की योजना 1000 से ज्यादा ऐसे मदरसों को बंद करने की भी है, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा, "कोई भी स्कूल खोल कर बच्चों को वह नहीं पढ़ा सकता जो वह पढ़ाना चाहता है।"

अप्रैल 2019 में इस्लामिक आतंकवाद ने श्रीलंका को दहला दिया था। उसके बाद से ही वह इस्लामी कट्टरपंथ को लेकर लगातार सख्ती दिखा रहा है। इसी क्रम में वह अब बुर्का पर प्रतिबंध लगाने जा रहा है। साथ ही 1000 से ज्यादा इस्लामिक स्कूल (मदरसा) भी बंद किए जाएँगे।

श्रीलंका के पब्लिक सिक्योरिटी मंत्री सरत विरासेकेरा (Sarath Weerasekera) ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार (12 मार्च 2021) को उन्होंने कैबिनेट से मँजूरी के लिए इससे संबंधित दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए हैं। इसमें बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगाने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है।

विरासकेरा ने बताया, “हमारे शुरुआती दिनों में मुस्लिम महिलाएँ और लड़कियाँ बुर्का नहीं पहनती थीं। यह मजहबी अतिवाद का प्रतीक है जो हाल में ही सामने आया है। हम इसे निश्चित तौर पर बंद कर देंगे।” उल्लेखनीय है कि बौद्ध बहुल देश में चर्च और होटलों पर 2019 में हुए आतंकी हमलों के बाद बुर्का पहनने पर अस्थायी तौर पर पाबंदी लगा दी गई थी। इन हमलों में 250 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

विरासेकेरा ने कहा कि सरकार की योजना 1000 से ज्यादा ऐसे मदरसों को बंद करने की भी है, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा, “कोई भी स्कूल खोल कर बच्चों को वह नहीं पढ़ा सकता जो वह पढ़ाना चाहता है।”

इससे पहले पिछले साल कोविड संकट के दौरान श्रीलंकाई सरकार ने संक्रमण से मौत होने पर मुस्लिमों की इच्छा के विपरीत उन्हें दफनाने की बजाए उन्हें जलाने के आदेश दिए थे। अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय अधिकार समूहों की आलोचना के बाद इस साल इस आदेश को हटा लिया गया था।

2019 के हमले के बाद गोटाभाया राजपक्षे श्रीलंका के राष्ट्रपति चुने गए थे। लिट्टे के सफाए के लिए जाने जाने वाले राजपक्षे ने सत्ता सँभालते ही इस्लामिक आतंकवाद से सख्ती से निपटने की बात कही थी। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, “लिट्टे से हम काफ़ी अच्छी तरह से निपटे। हमारी खुफिया एजेन्सियाँ उस आंदोलन की पृष्ठभूमि, नेताओं, तौर-तरीकों और इतिहास से अच्छी तरह अवगत थे। खुफिया एजेंसियों को उनके नेताओं के ठिकानों के बारे में पता था। लेकिन, इस्लामी आतंकवाद को लेकर दुर्भाग्य से ऐसा कुछ भी नहीं है। यह नया खतरा है। इससे निपटने के लिए हमें और क्षमता विकसित करनी पड़ेगी। लेकिन मैं अपने देश में इस्लामी आतंकवाद को पनपने नहीं दूँगा और कभी बर्दाश्त नहीं करूँगा।” इस दिशा में उन्होंने भारत के साथ मिलकर काम करने की बात कही थी।

गौरतलब है कि यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड भी बुर्का पर बैन की तैयारी कर रहा है। पिछले दिनों बुर्का और नकाब पर प्रतिबंध को लेकर वहाँ हुए रेफेरेंडम में 51% वोटरों ने इसका सम​र्थन किया था। स्विट्जरलैंड के 26 में से 15 प्रांतों में पहले से ही ऐसे प्रतिबंध लागू हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

ब्रिटेन के ‘ग्रूमिंग गैंग’ जैसा है भारत में ‘लव-जिहाद’ और धर्मांतरण का खेल: भारत को निशाने पर लिए बैठे हैं ‘मजहब के फरिश्ते’, सतर्क...

UK के ग्रूमिंग गैंग्स का मामला भारत के लिए चेतावनी है। यह किसी समुदाय के खिलाफ नारेबाजी की नहीं, बल्कि लव जिहाद पर नेटवर्क-आधारित जाँच की है।

Antifa के आतंक पर BBC का पर्दा: हमलावरों को बताया ‘प्रदर्शनकारी’, अमेरिकी कोर्ट ने ICE सेंटर पर हमले और पुलिसकर्मी को गोली मारने को...

अमेरिका के टेक्सास ICE सेंटर हमले और पुलिस अधिकारी पर गोलीबारी में दोषी 8 Antifa सदस्यों को BBC ने अपनी रिपोर्ट में बताया प्रदर्शनकारी।
- विज्ञापन -