Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयआतंक पर फिर बेनकाब हुआ पाकिस्तान, 26/11 का गुनाहगार हाफिज सईद जेल से बाहर

आतंक पर फिर बेनकाब हुआ पाकिस्तान, 26/11 का गुनाहगार हाफिज सईद जेल से बाहर

कई लोगों का मानना था कि इमरान खान के अमेरिका दौरे के मद्देनजर ही जमात-उद-दावा का मुखिया सईद गिरफ्तार किया गया है। उसकी रिहाई की खबर ऐसे वक्त में आई है जब जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल पास हुआ है।

पाकिस्तान ने 26/11 मुंबई हमले के साजिशकर्ता हाफिज सईद को रिहा कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के अमेरिका दौरे से पहले 17 जुलाई को वह गिरफ्तार किया गया था। वह रावलपिंडी के कोट लखपत जेल में बंद था।

कई लोगों का मानना था कि इमरान खान के अमेरिका दौरे के मद्देनजर ही जमात-उद-दावा का मुखिया सईद गिरफ्तार किया गया है। हालॉंकि न्यूज एजेंसी एएनआई ने पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से बताया है कि अब उसका मामला गुजरांवाला कोर्ट से पाकिस्तान के गुजरात ट्रांसफर कर दिया गया है। उसकी रिहाई की खबर ऐसे वक्त में आई है जब जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल पास हुआ है।

अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी होने के बावजूद हाफिज सईद के पाकिस्तान में खुलेआम घूमते रहने की खबरें पहले भी आती रही हैं। भारत द्वारा कई बार सबूत दिए जाने के बाद भी पाकिस्तान उस पर कार्रवाई करने से हिचकता रहा है। पहले भी उसे कई बार दिखावटी तौर पर कुछ दिनों के लिए गिरफ्तार किया जा चुका है।

ख़बरों के अनुसार, यह नौवीं बार था जब हाफिज सईद को गिरफ्तार किया गया या हिरासत में लिया गया। इस मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी अपनी किरकिरी करा चुके हैं। ट्रम्प ने कहा था कि हाफिज सईद को ‘खोज कर गिरफ्तार’ किया गया जिसके बाद लोगों ने ट्रम्प को याद दिलाया कि वह पाकिस्तान में छिप कर नहीं रहता बल्कि खुला घूमता है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -