Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयदुनिया के सबसे तेज धावक के बैंक खाते से उड़ा लिए ₹98 करोड़, अब...

दुनिया के सबसे तेज धावक के बैंक खाते से उड़ा लिए ₹98 करोड़, अब बचे बस $12 हजार: उसैन बोल्ट हुए फ्रॉड के शिकार, उड़ गई जीवन भर की कमाई

'स्टॉक्स एंड सेक्योरिटी लिमिटेड' के एक पूर्व कर्मचारी ने इस ठगी को अंजाम दिया है। इस मामले में, कंपनी ने जाँच एजेंसियों को जानकारी दी।

दुनिया के सबसे तेज धावक और जमैका के लिए ओलंपिक में 8 बार के गोल्ड मेडल विजेता उसैन बोल्ट ठगी का शिकार हो गए। दरअसल, उसैन बोल्ट का अकाउंट वहाँ की इन्वेस्टमेंट कंपनी स्टॉक्स एंड सिक्योरिटीज लिमिटेड पर था। इस खाते से 12 मिलियन डॉलर (97.71 करोड़ रुपए) गायब हुए हैं। इस ठगी के बाद, बोल्ट के खाते में महज 12 हजार डॉलर ही बचे हैं।

इस ठगी का खुलासा स्टॉक्स एंड सिक्योरिटीज लिमिटेड के एक पत्र से हुआ। 10 जनवरी को जारी इस पत्र में कंपनी ने कहा था कि कुछ खातों में वित्तीय गड़बड़ी हुई है। साथ ही, यह भी कहा गया था कि यह गड़बड़ी कंपनी के ही किसी व्यक्ति ने की है। इस पत्र के कुछ दिनों बाद ही यह खुलासा हुआ कि उसैन बोल्ट 12 मिलियन डॉलर की ठगी का शिकार हुए।

रिपोर्ट के अनुसार, ‘स्टॉक्स एंड सेक्योरिटी लिमिटेड’ के एक पूर्व कर्मचारी ने इस ठगी को अंजाम दिया है। इस मामले में, कंपनी ने जाँच एजेंसियों को जानकारी दी। जानकारी सामने आने के बाद जमैका के वित्तीय विभाग ने जाँच शुरू की। इसके लिए एक स्पेशल ऑडिटर भी नियुक्त किया गया।

यह ऑडिटर इस ठगी के मामले की जाँच के साथ ही स्टॉक्स एंड सेक्योरिटी लिमिटेड के प्रत्येक ट्रांजिक्शन की जाँच करेगा। कहा जा रहा है कि इसमें इसमें केवल उसैन बोल्ट ही नहीं बल्कि 30 से अधिक निवेशक भी इस ठगी का शिकार हुए हैं।

ठगी के इस मामले में उसैन बोल्ट के वकील लिंटन पी. गॉर्डन ने कहा है कि बोल्ट के खाते में पहले 12.8 मिलियन डॉलर यानी करीब 98 करोड़ रुपए थे। लेकिन, अब केवल 12000 डॉलर यानी करीब 97 लाख रुपए ही बचे हैं। बोल्ट ने इस खाते में रिटायरमेंट और जीवन भर की कमाई रखी थी। इस खबर से कोई भी परेशान हो सकता है। बोल्ट के केस में यह एक बड़ी समस्या है। क्योंकि, वह इस अकाउंट में अपनी प्राइवेट पेंशन को रखते थे।

गॉर्डन ने यह भी कहा है कि अगर स्टॉक्स एंड सिक्योरिटीज लिमिटेड कंपनी उसैन बोल्ट का पैसा वापस नहीं करती है तो उन्हें कानूनी कार्यवाही करनी पड़ेगी। उन्होंने यह भी कहा है कि यह एक गंभीर मामला है। इसलिए, वह उम्मीद करते हैं कि इसे जल्द से जल्द सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा है कि यदि कंपनी ने उनसे या उसैन बोल्ट से किसी तरह बातचीत नहीं की है। इसलिए, यदि कंपनी ने 8 दिन के अंदर पैसे वापस नहीं किए तो वह इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएँगे।

वहीं, इस मामले में जमैका के वित्तीय सेवा आयोग ने गत सप्ताह कहा था कि उसैन बोल्ट के साथ हुई ठगी के आरोपों के बाद विभाग के डायरेक्टर एवर्टन मैकफर्लेन को पद से हटाया जाएगा। वह फिलहाल छुट्टी पर भेजे गए हैं। साथ ही, इस महीने के अंत में अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -