Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयअमेरिकी यूनिवर्सिटी में भारतीय मूल के छात्र वरुण की हत्या, हिरासत में कोरियाई रूममेट:...

अमेरिकी यूनिवर्सिटी में भारतीय मूल के छात्र वरुण की हत्या, हिरासत में कोरियाई रूममेट: घटना के समय ऑनलाइन गेम खेल रहा था मृतक, दोस्तों ने सुनी थी चीखें

पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में पता चला है कि वरुण की मौत 'कई घातक चोटों' के कारण हुई है। पुलिस ने उसकी हत्या की आशंका जाहिर की है। गेम खेलने के दौरान ऐसा क्या हुआ कि कोरियाई छात्र ने वरुण की हत्या कर दी, इसका अभी तक पता नहीं चला है। इसका खुलासा आगे की जाँच के बाद होने की संभावना है।

अमेरिका के इंडियाना स्थित एक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रह रहे भारतीय मूल के 20 वर्षीय छात्र की उसके रूममेट ने हत्या कर दी। इस मामले में कोरियाई छात्र को हिरासत में ले लिया गया है। मृतक के शरीर पर कई घातक चोट पाए गए हैं।

मृतक छात्र का नाम वरुण मनीष छेड़ा है। इंडियानापोलिस का रहने वाला वरुण परड्यू यूनिवर्सिटी (Purdue University) में डेटा साइंस (Data Science) की पढ़ाई कर रहा था और वह यूनिर्सिटी के हॉस्टल मैक्चियॉन हॉल में कोरियाई रूममेट के साथ रहता था।

परड्यू यूनिवर्सिटी की पुलिस प्रमुख लेस्ले वीटे ने बताया कि कोरियाई छात्र जी मिन ‘जिमी’ शा ने मंगलवार रात 12.45 बजे 911 सेवा पर फोन कर पुलिस को बताया कि वरुण की मौत हो गई है। यह कोरियाई छात्र यूनिवर्सिटी में साइबर सुरक्षा विषय की पढ़ाई कर रहा है।

वीटे के अनुसार, 911 सेवा पर कॉल आने के कुछ देर बाद 22 वर्षीय जिमी को हिरासत में ले लिया गया। उससे आगे की पूछताछ की जा रही है। वरुण की हत्या परड्यू यूनिवर्सिटी के परिसर में बीते आठ वर्षों से भी अधिक समय में हुई पहली हत्या है। विश्वविद्यालय के अध्यक्ष मिच डैनियल्स ने कहा कि वरुण की मौत परिसर में घटी एक बेहद दुखद घटना है, जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती।

अमेरिकी चैनल ‘एनबीसी न्यूज’ से वरुण के दोस्त अरुणाभ सिन्हा ने बताया कि मंगलवार की रात वरुण अपने दोस्तों के साथ ऑनलाइन गेम खेल रहा था। उस उसके दोस्तों ने वरुण के चीखने की आवाज सुना था। अरुणाभ ने बताया कि अगले दिन मनीष की मौत की खबर आई।

पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में पता चला है कि वरुण की मौत ‘कई घातक चोटों’ के कारण हुई है। पुलिस ने उसकी हत्या की आशंका जाहिर की है। गेम खेलने के दौरान ऐसा क्या हुआ कि कोरियाई छात्र ने वरुण की हत्या कर दी, इसका अभी तक पता नहीं चला है। इसका खुलासा आगे की जाँच के बाद होने की संभावना है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

महाराष्ट्र में धर्मांतरण के नए कानून के तहत ब्रिटिश नागरिक पर दर्ज हुई FIR, चर्च के कार्यक्रम की आड़ में हिंदुओं को बनाना चाहता...

महाराष्ट्र में धर्मांतरण विरोधी कानून लागू होने के बाद एक ब्रिटिश नागरिक पर FIR दर्ज हुई है। वह पुणे के एक चर्च में यीशू के प्रति भक्ति दिखाते हुए हिन्दू देवी-देवताओं पर भ्रम फैला रहा था।

एयर इंडिया पायलट का दूसरा ड्रग टेस्ट भी निकला पॉजिटिव: फुकेत-दिल्ली फ्लाइट में आखिर क्या हुआ था और अब आगे क्या होगा?

पायलट का कंफर्मेटरी टेस्ट पॉजिटिव आया है और सैंपल में गांजा होने की पुष्टि हुई है। हालाँकि, टेस्ट के सटीक विवरण का खुलासा होना शेष है।
- विज्ञापन -