Homeदेश-समाजदुर्गापूजा का चंदा माँग रहे लोगों से मुस्लिम ड्राइवर की हुई बहस, इस्लामी कट्टरपंथियों...

दुर्गापूजा का चंदा माँग रहे लोगों से मुस्लिम ड्राइवर की हुई बहस, इस्लामी कट्टरपंथियों ने हिन्दुओं के घरों-दुकानों पर कर दिया हमला: त्रिपुरा में पत्थरबाजी में पुलिसकर्मी भी घायल

हमलावरों ने महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया, घरों में तोड़फोड़ की और दुकानों में लूटपाट की। पुलिस को मौके पर बुलाया गया, लेकिन भीड़ ने पुलिस पर भी हमला किया, जिससे कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए।

पूर्वोत्तर भारत के त्रिपुरा में साम्प्रदायिक तनाव की खबर आई है। यहाँ इस्लामिक कट्टरपंथियों की भीड़ ने हिन्दुओं के घरों और दुकानों पर हमला किया। इस दौरान फायरिंग भी हुई, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। हमलावरों ने हिंसा रोकने पहुँची पुलिस को भी निशाना बनाया। हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हुए हैं। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। यह घटना रविवार (9 अक्टूबर 2024) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना उत्तरी त्रिपुरा जिले के कदमतला बाजार में हुई। यहाँ रविवार को दुर्गापूजा के लिए हिन्दू समुदाय के कुछ लोग सड़क पर चंदा माँग रहे थे। इसी दौरान एक मुस्लिम ड्राइवर से उनकी बहस हो गई, जो बाद में बड़े विवाद में बदल गई। थोड़ी देर में ड्राइवर के समर्थन में आसपास के इलाकों से इस्लामिक कट्टरपंथियों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ के हाथों में लाठी-डंडे और अन्य हथियार थे। उन्होंने न केवल चंदा माँग रहे हिन्दुओं पर हमला किया, बल्कि आसपास के निवासियों पर भी हमला कर दिया।

आरोप है कि इस दौरान महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार हुआ, घरों में तोड़फोड़ की गई और दुकानों में लूटपाट भी की गई। इस हिंसा में कई लोग घायल हुए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुँचा, लेकिन जब पुलिस ने स्थिति को काबू करने की कोशिश की, तो हमलावर इस्लामिक कट्टरपंथियों की भीड़ ने पुलिसकर्मियों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया। कुछ पुलिसकर्मी इस हमले में घायल हो गए। हिंसा के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें फायरिंग की आवाजें सुनी जा सकती हैं। अब तक एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है और दो अन्य लोग घायल हुए हैं।

पुलिस ने हालात काबू में करने के लिए लाठीचार्ज और आँसू गैस का इस्तेमाल किया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रभावित क्षेत्रों में निषेधाज्ञा (BNSS की धारा-163) लागू कर दी गई है, जिससे पाँच या उससे अधिक लोगों के एकत्रित होने पर रोक लगा दी गई है। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उत्तरी त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि स्थिति अब काबू में है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और जाँच चल रही है। हमलावरों की पहचान कर के उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ पर फैलाया जा रहा ‘अर्धसत्य’: इसे कानूनी वजहों से ZEE5 ने हटाया, सरकार ने नहीं लगाया कोई बैन; जानिए पूरा...

सतलुज पर सरकार ने बैन नहीं लगाया बल्कि फिल्म पहले IT नियम, 2021 के नियम 9 के तहत ZEE5 पर रिलीज हुई और बाद में उसी व्यवस्था के तहत उसे हटा भी दिया गया।

बाबू जगजीवन राम: वो दलित नेता जिन्हें कॉन्ग्रेस और लेफ्ट से कभी उनका हक नहीं मिला, क्योंकि वे हिंदू धर्म से नहीं करते थे...

डॉ. आंबेडकर ने जाति व्यवस्था से तंग आकर बौद्ध धर्म अपनाया, तो जगजीवन राम जीवनभर हिंदू समाज के भीतर रहकर ही कुरीतियों को सुधारने के पक्षधर रहे।
- विज्ञापन -