Homeरिपोर्टमीडियापाकिस्तान परस्तों को एक और झटका? वामपंथी प्रोपेगेंडा पोर्टल 'द वायर' का दावा- भारत...

पाकिस्तान परस्तों को एक और झटका? वामपंथी प्रोपेगेंडा पोर्टल ‘द वायर’ का दावा- भारत सरकार ने ब्लॉक किया उसका प्लेटफॉर्म

यह कोई इकलौता कदम नहीं है। कुछ दिन पहले ही भारत सरकार ने पाकिस्तानी डिजिटल मौजूदगी पर सख्ती की थी। करीब 16 यूट्यूब चैनल, कई इंस्टाग्राम अकाउंट्स खासकर हानिया आमिर और माहिरा खान जैसे सेलेब्रिटीज के अकाउंट्स को बैन किया गया।

पाकिस्तान ने भारत के पश्चिमी बॉर्डर पर बसे शहरों पर एक सुनियोजित और सटीक हवाई हमला किया। इसके ठीक एक दिन बाद लेफ्टविंग मैगजीन ‘द वायर’ ने दावा किया कि भारत सरकार ने पूरे देश में उसके प्लेटफॉर्म तक पहुँच को ब्लॉक कर दिया है।

‘द वायर’ ने अपने बयान में कहा, “भारत सरकार ने संविधान में दी गई प्रेस की आजादी की गारंटी का खुला उल्लंघन करते हुए thewire.in को पूरे भारत में ब्लॉक कर दिया है। इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स का कहना है कि ‘द वायर’ को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के आदेश के तहत आईटी एक्ट, 2000 के आधार पर ब्लॉक किया गया है।”

हालाँकि, ‘द वायर’ ने आरोप लगाया कि सरकार ने उसका प्लेटफॉर्म ब्लॉक किया, लेकिन कई यूजर्स ने बताया कि उनकी वेबसाइट अब भी Accessible है। यह ‘द वायर’ की पुरानी रणनीति मानी जा रही है, जिसमें वह खुद को पीड़ित दिखाकर सरकार पर दबाव बनाती है और नीतियों को बदलवाने की कोशिश करती है।

‘ऑपइंडिया’ ने पाया कि ‘द वायर’ की वेबसाइट भारत में अब भी खुल रही है, जैसा कि नीचे दिखाया गया है।

The Wire की वेबसाइठ का स्क्रीनशॉट

शायद ‘द वायर’ ने सरकार के उस निर्देश को भाँप लिया, जिसमें एक दिन पहले पाकिस्तान से आने वाले कंटेंट को स्ट्रीम करने पर रोक लगाई गई थी।

‘द वायर’ ने अपने बयान में कहा, “हम इस खुली सेंसरशिप का विरोध करते हैं, खासकर ऐसे नाजुक वक्त में जब भारत के लिए सच्ची, निष्पक्ष और तर्कसंगत खबरें और सूचनाएँ सबसे बड़ी ताकत हैं।”

हालाँकि, कई यूजर्स ने दावा किया कि वे ‘द वायर’ की वेबसाइट नहीं खोल पा रहे हैं।

‘द वायर’ ने कहा कि वह इस कदम को चुनौती देगा, लेकिन कैसे और कब, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

भारत ने पाकिस्तानी कंटेंट पर लगाई रोक

केंद्र सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एक बड़ा फैसला लेते हुए पाकिस्तान में बने सभी कंटेंट – वेब सीरीज, फिल्में, पॉडकास्ट और गानों को भारत में चलने वाले सभी ओटीटी और मीडिया स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर बैन कर दिया। यह आदेश 8 मई 2025 से लागू हो गया है। मंत्रालय ने इसे ‘राष्ट्रीय सुरक्षा’ के हित में उठाया गया कदम बताया।

यह फैसला भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आया है, जो 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद और गहरा गया। इस कदम को सरकार की जीरो-टॉलरेंस नीति का संकेत माना जा रहा है। यह आदेश ठीक उस दिन आया, जब पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ भारत में रिलीज होने वाली थी।

यह कोई इकलौता कदम नहीं है। कुछ दिन पहले ही भारत सरकार ने पाकिस्तानी डिजिटल मौजूदगी पर सख्ती की थी। करीब 16 यूट्यूब चैनल, कई इंस्टाग्राम अकाउंट्स खासकर हानिया आमिर और माहिरा खान जैसे सेलेब्रिटीज के अकाउंट्स को बैन किया गया। साथ ही पाकिस्तानी कलाकारों के साथ किसी भी तरह के सहयोग पर रोक लगा दी गई।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुस्लिमों को रिझाने में 2017 में औंधे मुँह गिरे थे अखिलेश, आरक्षण का वादा किया लेकिन घोषणापत्र खाली रहा: 2027 के चुनावी रण में...

मुस्लिम आरक्षण पर अखिलेश बयानों से लेकर मुलायम सिंह यादव की मुस्लिम राजनीति अपने पुराने ढर्रे पर रही है। हालाँकि अब यूपी में वोटर्स अपनी प्रथमिकताएँ बदल रहे हैं।

अंग्रेजों की गोलियाँ खाकर भी पेड़ पर फहराया तिरंगा, कहानी गुलाब सिंह लोधी और ‘झंडेवाला पार्क’ की: बलिदान दिवस पर CM योगी ने दी...

CM योगी ने लखनऊ में अमर बलिदानी गुलाब सिंह लोधी को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी। जानिए उन्नाव के इस वीर सेनानी की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -