Homeरिपोर्टमीडियाअपना मुँह बंद करो पाकिस्तानियो: झंडा ओढ़कर राखी सावंत ने अकेले पाक 'प्रशंसकों' को...

अपना मुँह बंद करो पाकिस्तानियो: झंडा ओढ़कर राखी सावंत ने अकेले पाक ‘प्रशंसकों’ को चखाया मजा

राखी सावंत ने एक पाकिस्तानी नर्तकी की भूमिका के बारे में बताते हुए एक वीडियो अपलोड किया है। इसमें उन्होंने अपने किरदार के बारे में बताते हुए कहा कि छोटे-छोटे बच्चों और कश्मीरियों को जिहाद का लालच देकर उन्हें जिहादी बनाया जाता है, इस फ़िल्म में वो उन्हीं की पोल खोलती हैं।

टेलीविज़न की जानी-मानी हस्ती और अदाकारा राखी सावंत ने बुधवार (मई 08, 2019) को इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह पाकिस्तानी झंडे में लिपटी हुई दिखाई दे रही हैं।

पाकिस्तानी झंडे में लिपटी राखी सावंत

इस तस्वीर पर राखी सावंत ने यह स्पष्ट किया है कि उन्हें अपने देश ‘भारत’ से प्यार है और वो ऐसा केवल फ़िल्म “धारा 370” के लिए कर रही हैं। इसमें उन्हें पाकिस्तानी झंडे में लिपटा हुआ दिखाया गया है। इस फ़िल्म में वो एक पाकिस्तानी नर्तकी की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म की कहानी कश्मीरी लोगों के जिहादी बनने पर आधारित है।

इसके अलावा, राखी सावंत ने एक पाकिस्तानी नर्तकी की भूमिका के बारे में बताते हुए एक वीडियो अपलोड किया है। इसमें उन्होंने अपने किरदार के बारे में बताते हुए कहा कि छोटे-छोटे बच्चों और कश्मीरियों को जिहाद का लालच देकर उन्हें जिहादी बनाया जाता है, इस फ़िल्म में वो उन्हीं की पोल खोलती हैं। साथ ही, लोगों से यह अपील भी की है कि वो सिर्फ़ एक भूमिका निभा रही हैं और इसके लिए उन्हें परेशान नहीं किया जाना चाहिए।

View this post on Instagram

Im jast plying my character in the film ?

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on

राखी सावंत द्वारा इस वीडियो को अपलोड किए जाने के बाद उन्हें तीखी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा, इनमें अधिकतर पाकिस्तानी लोगों ने भद्दे कमेंट किए हैं।


राखी सावंत की पोस्ट पर पाकिस्तानी द्वारा की गई टिप्पणी

पाकिस्तानियों को राखी सावंत के इन कपड़ों पर आपत्ति है

राखी सावंत को गाली देते पाकिस्तानी

राखी सावंत को गाली देते पाकिस्तानी

इस वीडियो पर कुछ लोगों ने राखी सावंत को निशाना बनाकर भद्दे कमेंट्स किए, जिसके जवाब में उन्होंने कमेंट करने वालों को अपना मुँह बंद रखने की राय दी है।


गालियों का जवाब देते हुए राखी

राखी सावंत अपनी हरक़तों के लिए सुर्ख़ियों में रहना पसंद करती हैं। इससे पहले भी उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना व्यक्तिगत अनुभव शेयर किया था, इसमें उन्होंने लिखा था कि एक चोट लगने के बाद उन्हें फिर से चलने में यीशु मसीह ने मदद की थी। इस पर अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने यीशु मसीह को लेकर किए गए कमेंट के लिए अपनी निराशा जताई थी, और यीशु मसीह व ख़ुद के बीच में किसी एक को चुनने तक के लिए कह दिया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -