Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाहथियार ट्रेनिंग देने का कर रहे थे काम... ED ने 3 PFI आतंकियों को...

हथियार ट्रेनिंग देने का कर रहे थे काम… ED ने 3 PFI आतंकियों को किया गिरफ्तार, प्रतिबंधित संगठनों से भी लेते थे धन

जाँच एजेंसी ने पीएफआई के तीनों आतंकियों को धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान अब्दुल खादर पुत्तूर, अंशद बदरुद्दीन और फिरोज के तौर पर हुई है।

प्रवर्तन निदेशालय ने प्रतिबंधित इस्लामी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI/पीएफआई) के तीन आतंकी को आज () फिर से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये तीनों पीएफआई के लिए फिजिकल ट्रेनर के तौर पर काम कर रहे थे। जाँच एजेंसी ने इन्हें धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया है।

सूत्रों से मीडिया में दी गई जानकारी के अनुसार, इनकी पहचान अब्दुल खादर पुत्तूर, अंशद बदरुद्दीन और फिरोज के तौर पर हुई है। इन्हें गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को विशेष अदालत में पेश किया गया।

कोर्ट को बताया गया कि इन तीनों पर पीएफआई से जुड़े लोगों को हथियार प्रशिक्षण देने और इस काम के लिए प्रतिबंधित संगठनों से धन प्राप्त करने का आरोप लगा है।

बता दें कि पीएफआई को आतंकवादी गतिविधियों के साथ कथित संबंधों को लेकर सितंबर 2022 में केंद्र द्वारा गैरकानूनी गतिविधियाँ अधिनियम (यूएपीए) के प्रावधानों के तहत प्रतिबंधित कर दिया गया था। इसके बाद से जाँच एजेंसी लगातार इनके विरुद्ध अपनी कार्रवाई करती हैं।

पिछले साल 2023 के दिसंबर में ED (प्रवर्तन निदेशालय) ने प्रतिबंधित इस्लामी संगठन PFI (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) के 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इन सभी को संगठन में अलग-अलग पदों पर रखा गया था। इन्हें विदेश से हवाला के जरिए आई करोड़ों रुपयों की फंडिंग को देशविरोधी गतिविधियों में इस्तेमाल करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

वामपंथियों से कांग्रेस का पुराना ‘लप्रेक’: अपनों को किनारे कर लेफ्ट के पीछे भागने की आदत क्यों नहीं छूटती?

NSUI को छोड़कर AISA के चेहरों को मंच देना कोई इत्तेफ़ाक नहीं है। सरदार पटेल से लेकर हिमंत बिस्वा सरमा तक... कांग्रेस ने हमेशा अपने मजबूत नेताओं को किनारे कर वामपंथियों को गले क्यों लगाया?

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।
- विज्ञापन -