Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाJ&K: अमित शाह ने डोभाल के साथ की बैठक, ख़ुफ़िया एजेंसियों के अधिकारी भी...

J&K: अमित शाह ने डोभाल के साथ की बैठक, ख़ुफ़िया एजेंसियों के अधिकारी भी थे मौजूद

यह बैठक ऐसे समय में हुई है, जब घाटी में शांति का माहौल है, लेकिन कुछ लोग अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। जल्द ही कुछ बड़े फैसलों के कयास लगाए जा रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक हुई। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने भी बैठक में हिस्सा लिया। आर्टिकल 370 के प्रावधानों को निष्प्रभावी किए जाने के बाद से डोभाल ने जम्मू-कश्मीर में ही डेरा डाल रखा था।

उनके दिल्ली लौटने के बाद जम्मू-कश्मीर के मसले पर यह पहली शीर्ष बैठक है। इसमें केंद्रीय गृह सचिव राजीव गौबा और ख़ुफ़िया एजेंसियों के कई वरिष्ठ अधिकारी भी सम्मिलित हुए। सोमवार (अगस्त 19, 2019) को श्रीनगर जोन में 200 से भी अधिक स्कूलों में पठन-पाठन का कार्य शुरू हो गया।

उधर राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन और अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त किए जाने को ‘ग़लत निर्णय’ बताया और सरकार से माँग करते हुए कहा कि इस निर्णय को जल्द से जल्द वापस लिया जाए। अमित शाह की यह बैठक ऐसे समय में हुई है, जब घाटी में शांति का माहौल कायम है, लेकिन कुछ लोग अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

शेहला रशीद को लगातार झूठी अफवाहें फैलाने के कारण सेना से फटकार मिली है, वहीं उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई है। उधर सैयद अली शाह गिलानी के बारे में पता चला है कि वह 2 बीएसएनएल कर्मचारियों की मदद से प्रतिबन्ध के बावजूद इन्टरनेट सुविधा का लाभ उठा रहे थे। दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि डोभाल ने गृह मंत्री को राज्य की स्थिति से अवगत कराया। इस बैठक के बाद जल्द ही कुछ बड़े फैसलों के कयास लगाए जा रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत में साल 2026 में हर रोज कहीं न कहीं टूटा मौसम का कहर: नुकसान का आँकड़ा बड़ा, किसानों के खाते तक राहत धीमी

नौ महीनों में 3,220 लोगों की जान गई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, 1,28,334 घर क्षतिग्रस्त हुए और 47,244 पशुओं की मौत हुई।

गंगा जल संधि 12 दिसंबर को खत्म, बॉंग्लादेश मॉंग रहा पानी की ‘गारंटी’: जानिए मोदी सरकार क्यों नहीं दोहराएगी 1977 वाली गलती

12 दिसंबर 2026 को गंगा जल संधि खत्म हो रही है। बांग्लादेश पानी की न्यूनतम गारंटी माँग रहा है, पर भारत ने ऑटोमैटिक रिन्यूअल से इनकार कर दिया है।
- विज्ञापन -