Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षापाकिस्तानी नौका ‘अल्लाह पावाकल’ को भारतीय तटरक्षकों ने पकड़ा: 12 थे सवार, लेकर आए...

पाकिस्तानी नौका ‘अल्लाह पावाकल’ को भारतीय तटरक्षकों ने पकड़ा: 12 थे सवार, लेकर आए गुजरात

‘अल्लाह पावाकल’ को भारतीय तटरक्षकों ने ऐसे वक्त में पकड़ा है, जब दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के बड़े आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए 6 आतंकियों को गिरफ्तार किया है।

भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) ने सीमा में घुसी पाकिस्तानी नौका पकड़ी है। इस पर 12 लोग सवार थे। सभी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। नाव अवैध तरीके से भारत की जल सीमा में प्रवेश कर गया था।

जानकारी के मुताबिक गुजरात सीमा के पास घुसपैठियों पर नजर रखने वाली भारतीय तटरक्षक जहाज ‘राजरतन’ ने सर्विलांस मिशन के दौरान पाकिस्तानी नौका ‘अल्लाह पावाकल’ का पता लगाया और तटरक्षक बल के जवानों ने तुरंत इस नाव को कब्जे में ले लिया। मौसम खराब होने के बावजूद पाकिस्तानी नौका ‘राजरतन’ की नजरों से बच नहीं पाई। जाँच के लिए नौका गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले के ओखा लाई गई है।

एक अन्य घटनाक्रम में आईसीजी ने 13 सितंबर की रात दीव में वनकबारा में डूब रही नौका से सात मछुआरों को सुरक्षित निकाला था। ‘अल्लाह पावाकल’ को भारतीय तटरक्षकों ने ऐसे वक्त में पकड़ा है जब दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के बड़े आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए 6 आतंकियों को गिरफ्तार किया है।

इनमें से दो आतंकी पाकिस्तान से प्रशिक्षण लेकर लौटे थे। ये आतंकी दिल्ली, महराष्ट व यूपी को दहलाने की साजिश रच रहे थे। आतंकियों के इस मॉड्यूल का पर्दाफाश होने के साथ ही पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई व अंडरवर्ल्ड की साँठगाँठ सामने आई थी। ये आतंकी नवरात्रि, रामलीला, दशहरा के दौरान हमलों को अंजाम देने वाले थे। दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में सीरियल बम ब्लास्ट की साजिश इनके आकाओं ने रची थी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का भाई अनीस भी टीम का हिस्सा था और हवाला नेटवर्क के जरिए फंडिंग की जा रही थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -