Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाश्रीनगर में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमले में 2 जवान वीरगति को प्राप्त, 1 घायल:...

श्रीनगर में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमले में 2 जवान वीरगति को प्राप्त, 1 घायल: आतंकियों की तलाश जारी

आतंकवादियों ने शुक्रवार सुबह श्रीनगर शहर के गुलशन चौक नौगाम इलाके में एक गश्ती पार्टी पर गोलीबारी की। रिपोर्ट्स के अनुसार, घायल पुलिसकर्मियों को पीसीआर अस्पताल श्रीनगर ले जाया गया, जहाँ उनमें से दो को मृत घोषित कर दिया गया।

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर भारतीय सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है जिसमें 2 जवान वीरगति को प्राप्त हुए हैं, जबकि एक जवान घायल है। शुक्रवार (अगस्त 14, 2020) सुबह श्रीनगर के बाहरी इलाके में नौगाम बाईपास पर आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर हमला किया। इस आतंकी हमले के पीछे कौनसा आतंकी संगठन जिम्मेदार है, इस बारे में अभी जानकारी आनी बाकी हैं।

पुलिस ने एक ट्वीट में लिखा, “आतंकवादियों ने नौगाम बाईपास के पास पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।”

आतंकवादियों ने शुक्रवार सुबह श्रीनगर शहर के गुलशन चौक नौगाम इलाके में एक गश्ती पार्टी पर गोलीबारी की। रिपोर्ट्स के अनुसार, घायल पुलिसकर्मियों को पीसीआर अस्पताल श्रीनगर ले जाया गया, जहाँ उनमें से दो को मृत घोषित कर दिया गया। उनकी पहचान 715 आईआरपी 20 बटालियन के इश्फाक अयूब और 307 आईआरपी 20 बटालियन के फैयाज अहमद के रूप में की गई है।

इन दो के अलावा, तीसरे जवान के दाहिने हाथ में गोली लगने से घायल हुए सिपाही की पहचान सेलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल मुहम्मद अशरफ के रूप में हुई है। घटना के बाद इस इलाके को बंद कर दिया गया है और तलाशी अभियान जारी है।

हाल ही में आतंकियों ने बारामूला के सोपोर में एक सेना की पेट्रोलिंग पार्टी को निशाना बनाया था, जिसमें एक जवान के घायल होने की सूचना सामने आई थी। आतंकवादियों ने सेना, CRPF और पुलिस की संयुक्त नाका पार्टी पर ह्यागम में एक होटल के पास फायरिंग की, जिसकी जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी फायर किया, लेकिन आतंकवादी वहाँ से भागने में सफल रहे। 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।

अग्निवीरों के रोजगार पर कांग्रेस शासित राज्यों की चुप्पी क्यों? बीजेपी सरकारों ने बनाई नीति, विपक्षी राज्यों में अब भी इंतजार

अग्रिवीरों का पहला बैच 31 दिसंबर 2026 को अपना कार्यकाल पूरा करेगा जिसमें से 75 फीसदी सेना छोड़ देंगे। इनके जॉब को लेकर कॉन्ग्रेस सरकारें कोई प्लान नहीं बना पाई है।
- विज्ञापन -