Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाकानपुर में मालगाड़ी पलटने की साजिश, रेलवे ट्रैक पर रखा मिला गैस सिलेंडर और...

कानपुर में मालगाड़ी पलटने की साजिश, रेलवे ट्रैक पर रखा मिला गैस सिलेंडर और बीयर की कैन: ड्राइवर की सतर्कता से टला हादसा, CCTV फुटेज से जाँच शुरू

प्रयागराज मंडल के प्रेमपुर स्टेशन के पास एक मालगाड़ी गुजर रही थी, तभी इस ट्रेन के पायलट ने भाँप लिया कि ट्रैक पर छोटा घेरलू सिलेंडर पड़ा हुआ है। पायलट ने फ़ौरन ही इमरजेंसी ब्रेक लगा कर सिलेंडर से पहले ही ट्रेन को रोक लिया।

ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश रचने के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे। इस बार यह साजिश उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में रची गई है। यहाँ रेल की पटरी पर गैस सिलेंडर रखा पाया गया। लोको पायलट की सतर्कता और सूझबूझ से फिलहाल एक बड़ा हादसा टल गया है। घटना रविवार (22 सितंबर 2024) की है। पुलिस टीमों ने घटनास्थल पर पहुँच कर जाँच शुरू कर दी है।

घटना प्रेमपुर स्टेशन के पास की है। उत्तर रेलवे के CPRO शशिकांत त्रिपाठी ने इस घटना पर विस्तार से जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि रविवार (22 सितंबर) को प्रयागराज मंडल के प्रेमपुर स्टेशन के पास एक मालगाड़ी गुजर रही थी। तभी इस ट्रेन के पायलट ने भाँप लिया कि ट्रैक पर छोटा घेरलू सिलेंडर पड़ा हुआ है। सिलेंडर की साइज 5 लीटर की बताई जा रही है। पायलट ने फ़ौरन ही इमरजेंसी ब्रेक लगा कर सिलेंडर से पहले ही ट्रेन को रोक लिया।

रेलवे अधिकारी शशिकांत ने लोको पायलट की सराहना की है। इसी स्थान से पायलट ने कंट्रोल रूम व संबंधित अधिकारियों को सूचित किया। सूचना मिलते ही RPF और GRP के जवान व अन्य अधिकारी मौके पर पहुँचे। सिलेंडर को कब्ज़े में लेकर जाँच शुरू कर दी गई है। रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन सामान्य रूप से चल रहा है। बकौल शशिकांत त्रिपाठी अब यह पड़ताल चल रही है कि रेलवे ट्रैक पर सिलेंडर कैसे और किस मकसद से रखा गया था।

शशिकांत त्रिपाठी ने आगे बताया कि हाल-फिलहाल में इस तरह की कई घटनाएँ प्रकाश में आईं हैं। इसकी रोकथाम के लिए रेलवे के सभी स्टाफ को निर्देश दिए गए हैं कि रेलवे ट्रैक या आसपास कोई भी संदिग्ध चीज देखे जाने पर फ़ौरन ही इसकी सूचना कंट्रोल रूम में दें। रेलवे ने कुछ संवेदनशील स्थान भी चिन्हित किए हैं जहाँ विशेष सतकर्ता बरती जा रही है। बकौल शशिकांत रेलवे अब ऐसे तत्वों की पहचान के लिए AI व CCTV फुटेज आदि तकनीकियों का भी प्रयोग शुरू करने जा रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -