Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षादक्षिणी भारत में हो सकता है आतंकी हमला, सेना को मिली खुफिया जानकारी, अलर्ट

दक्षिणी भारत में हो सकता है आतंकी हमला, सेना को मिली खुफिया जानकारी, अलर्ट

कश्मीर पर भारत सरकार के फैसले से बौखलाया पाकिस्तान ‘एक बड़े हमले’ की साजिश रच रहा है। उसने साजिश को अंजाम देने के लिए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी सरगना मौलाना मसूद अजहर को......

भारतीय सेना को सूचना मिली है कि दक्षिण भारत में आतंकी हमला हो सकता है। सेना के दक्षिणी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडर-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल एस के सैनी ने कहा, “हमें जानकारी मिली है कि भारत के दक्षिणी हिस्से में आतंकी हमला हो सकता है। सर क्रीक से कुछ लावारिस बोट बरामद की गई हैं। हम आतंकी और विरोधी तत्वों की हर नापाक कोशिशों को नाकाम करने के लिए सावधानी बरत रहे हैं।”

भारत से हर मोर्चे पर मुँह की खाने वाला पाकिस्तान अब आतंकियों के सहारे भारत को निशाना बनाने के कोशिश कर रहा है। हाल ही में जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को खत्म करने के भारत सरकार के फैसले ने तो पाकिस्तान को पूरी तरह से हिलाकर ही रख दिया दिया है। इसके बाद से वह लगातार आतंकियों के सहारे भारत को नुकसान पहुँचाने की कोशिश में है।

कश्मीर पर भारत सरकार के फैसले से बौखलाया पाकिस्तान ‘एक बड़े हमले’ की साजिश रच रहा है। उसने साजिश को अंजाम देने के लिए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी सरगना मौलाना मसूद अजहर को गुपचुप तरीके से जेल से रिहा कर दिया है।

हाल ही भारत सरकार ने नए आतंकवाद रोधी कानून के तहत जैश के सरगना मसूद अजहर, लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज मुहम्मद सईद, मुंबई आतंकी हमले के आरोपित जकी-उर-रहमान-लखवी और भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को आतंकवादी घोषित किया था। 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -