Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षापुलवामा में आतंकी संगठन अल-बदर के 3 आतंकियों को जवानों ने किया ढेर: एक...

पुलवामा में आतंकी संगठन अल-बदर के 3 आतंकियों को जवानों ने किया ढेर: एक नागरिक घायल, सर्च ऑपरेशन जारी

“आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक नागरिक को उसके पैर में गोली लगी। वह फिलहाल स्थिर है। मुड़भेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए हैं। वे स्थानीय आतंकवादी थे और अल-बदर से जुड़े थे।"

जम्मू-कश्मीर में पुलवामा के टिकेन इलाके में सुरक्षा बलों ने बुधवार (9 दिसंबर, 2020) को तीन इस्लामिक आतंकवादियों को मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि, एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकवादी आतंकी संगठन अल बदर से जुड़े थे।

तीनों आतंकी स्थानीय निवासी थे। जम्मू और कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और राष्ट्रीय राइफल्स ने आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में इनपुट प्राप्त करने के बाद संयुक्त अभियान शुरू किया, जिसके बाद बुधवार सुबह यह मुठभेड़ शुरू हुई।

जानकारी के अनुसार, जैसे ही सुरक्षाबल उनके नजदीक पहुँचे, आतंकवादियों ने उन पर फायरिंग कर दी। सुरक्षाबलों ने फौरन पोजिशन लेते हुए जवाबी कार्रवाई की। इस कार्रवाई में जवानों ने तीनों आतंकवादियों को मार गिराया। वहीं गोलीबारी में एक स्थानीय नागरिक भी घायल हो गया जिसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुठभेड़ के बारे में बताते हुए IGP विजय कुमार ने कहा, “आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक नागरिक को उसके पैर में गोली लगी। वह फिलहाल स्थिर है। मुड़भेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए हैं। वे स्थानीय आतंकवादी थे और अल-बदर से जुड़े थे। हम यह सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र की तलाशी कर रहे हैं कि कोई पुराना / इस्तेमाल नहीं हुआ ग्रेनेड बचा न हो।”

गौरतलब है कि अल-बदर एक इस्लामी आतंकवादी संगठन है, जो पाकिस्तान द्वारा कश्मीर क्षेत्र में आतंक को फैलाने के लिए प्रायोजित है। इस आतंकी संगठन का गठन 90 के दशक के अंत में पाकिस्तानी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस द्वारा हिज़्ब-उल-मुजाहिदीन के समर्थन से किया गया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -