Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाजम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने पुलिस पर किया घातक हमला, 3 जवान घायल,...

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने पुलिस पर किया घातक हमला, 3 जवान घायल, 2 की मौत

इलाके में इस घटना से तनाव बढ़ने के कारण इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। गौरतलब है इससे पहले भी जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों पर हमला होते रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में केपी रोड पर बुधवार (जून 12, 2019) को आतंकियों ने पुलिस पर हमला किया है। खबर के मुताबिक इलाके में भारी गोलीबारी अभी भी जारी है।

अभी तक कि ख़बरों के अनुसार, 2 जवान बलिदान हो गए हैं, तीन जवानों के घायल होने की सूचना है। साथ ही एक आतंकी भी मारा गया है।

मीडिया खबरों के मुताबिक इस गोलीबारी में एसएचओ अर्शीद अहमद के छाती पर गोली लगने के कारण गहरे जख्म आए हैं। जिस कारण उन्हें इलाज के लिए श्रीनगर में भर्ती करवा दिया गया है।

इलाके में इस घटना से तनाव बढ़ने के कारण इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। गौरतलब है इससे पहले भी जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों पर हमला होते रहे हैं। 30 मार्च को श्रीनगर-जम्मू हाइवे के पास एक कार धमाका हुआ था। ये धमाका सैंट्रो कार में हुआ था, उसके नज़दीक से सुरक्षाबलों का एक काफ़िला गुज़र रहा था। काफ़िले में सीआरपीएफ जवानों की 6-7 बस थीं और उसमें करीब 40 जवान थे। इस घटना में सिर्फ़ राहत की बात इतनी थी कि हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -