Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षापुलवामा आतंकी हमला: 23 जवानों के कर्जे को SBI ने किया माफ़

पुलवामा आतंकी हमला: 23 जवानों के कर्जे को SBI ने किया माफ़

बलिदान हुए 40 जवानों में से 23 सीआरपीएफ कर्मियों ने बैंक से कर्ज लिया हुआ था और इसी दिशा में बैंक ने तत्काल प्रभाव से बकाया कर्ज माफ़ करने का निर्णय किया है।

गुरुवार (फरवरी 14, 2019) को हुए पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान वीरगति को प्राप्त हुए जबकि 5 जवान जख्मी हुए। देश पर बलिदान हुए इन जवानों के जाने के बाद इनके परिवारों में मातम का माहौल पसरा हुआ है। ऐसे में एसबीआई ने इन जवानों के परिवार वालों को राहत देने के लिए एक घोषणा की है। इस घोषणा में एसबीआई ने बलिदान हुए जवानों के कर्ज को माफ़ करने का निर्णय लिया है।

भारतीय स्टेट बैंक ने बताया है कि बलिदान हुए 40 जवानों में से 23 सीआरपीएफ कर्मियों ने बैंक से कर्ज लिया हुआ था और इसी दिशा में बैंक ने तत्काल प्रभाव से बकाया कर्ज माफ़ करने का निर्णय किया है।

बता दें कि यह सारे जवान एसबीआई के ही ग्राहक थे। उनका वेतन भी इसी में आता था। इन
खातों पर बैंक प्रत्येक रक्षाकर्मियों को 30-30 लाख रुपए का बीमा कवर उपलब्ध कराता है।

एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा है कि आतंकवादी हमले में हमेशा देश की सुरक्षा के लिए खड़े सुरक्षाकर्मियों का वीरगति को प्राप्त होना बहुत दु:खद और पीड़ादायी है।

इसलिए एसबीआई ने उन परिवारों को राहत देने के लिए छोटा सा कदम उठाया है, जिसमें उन्होंने एक यूपीआई बनाया है ताकि इन जवानों के परिजनों की मदद के लिए लोग अपना हर संभव योगदान दे सकें।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -