Monday, May 6, 2024
Homeदेश-समाजइस 26 जनवरी से दुरुस्त होगा इतिहास: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बिहार...

इस 26 जनवरी से दुरुस्त होगा इतिहास: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बिहार में बड़ा ऐलान, कहा- नई किताबों में बच्चों को देंगे सही ज्ञान

बता दें कि साल 2020 में केंद्र की मोदी सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP) को मंजूरी दी थी। इसके तहत कई महत्वपूर्ण बदलाव किए जा रहे हैं। इसी के तहत मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय कर दिया गया था।

इस वसंत पंचमी (सरस्वती पूजा) से नई शिक्षा नीति के तहत देश भर में छात्र अब भारतीय इतिहास का सही संस्करण पढ़ेंगे। इसकी घोषणा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बिहार में की है। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि 26 जनवरी 2023 से देश भर के छात्रों को भारतीय इतिहास का सही संस्करण पढ़ाया जाएगा। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है।

प्रधान मंगलवार (27 दिसंबर 2022) को बिहार के सासाराम जिले के जमुहार में स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (GNSU) में आयोजित भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद (ICHR) और अखिल भारतीय इतिहास संकल्प योजना के अधिवेशन एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।

अपने संबोधन के दौरान शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पुस्तकों को सही तथ्यों के साथ फिर से प्रकाशित किया जा रहा है। नई पुस्तकें दुनिया को भारतीय इतिहास के बारे में स्पष्टता प्रदान करेंगी। उन्होंने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति देश के सही इतिहास, भाषा और संस्कृति को समझने का मौका देगी।

देश भर के छात्रों को वसंत पंचमी के अवसर पर 26 जनवरी 2023 से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत भारतीय इतिहास का सही संस्करण पढ़ाया जाएगा। प्रधान ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में मातृभाषा को प्राथमिकता दी गई है। नई तथ्यों के साथ पुस्तकें प्रकाशित की जा रही हैं। नई किताबें डिजिटल मोड में भी उपलब्ध होंगी।

अपने संबोधन के दौरान प्रधान ने भारत द्वारा जी-20 की अध्यक्षता सँभाले जाने का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा, “हमें G-20 को भारत का उत्सव बनाना होगा।” उन्होंने यह भी कहा कि G-20 भारत की समृद्ध विरासत को दुनिया के सामने रखने का सुनहरा अवसर है।

आपको बता दें कि साल 2020 में केंद्र की मोदी सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP) को मंजूरी दी थी। इसके तहत कई महत्वपूर्ण बदलाव किए जा रहे हैं। इसी के तहत मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय कर दिया गया था।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘बिना एक शब्द बोले गालियाँ सहता हूँ, फिर भी कहते हैं तानाशाह’: ‘टाइम्स नाउ’ से इंटरव्यू में माँ को याद कर भावुक हुए PM...

"कॉन्ग्रेस वाले सभी सरकारी निर्णयों में वो झूठ फैलाते हैं क्योंकि उनको लगता है कि ये तो होता ही चला जा रहा है और वो रोक नहीं सकते हैं तो कन्फ्यूजन पैदा करते हैं, ताकि लोगों को भड़का सकें।"

भगवान गणेश की प्रतिमा लेकर तीसरी बार अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरेंगी सुनीता विलियम्स, इससे पहले लेकर गई थीं भगवद्गीता: कहा – मैं आध्यात्मिक...

सुनीता विलियम्स ने कहा कि वो इस कमर्शियल क्रू फ्लाइट में अपने साथ भगवान गणेश की प्रतिमा लेकर जा रही हैं क्योंकि वो उनके लिए 'गुड लक चार्म' हैं।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -