Homeदेश-समाजशराब पीने से रोकना महिला को पड़ा महंगा, पति ने लात-घूँसों से मारा,...

शराब पीने से रोकना महिला को पड़ा महंगा, पति ने लात-घूँसों से मारा, फिर कहा ‘तलाक, तलाक, तलाक!’

पुलिस द्वारा मामले को दर्ज कर लिया गया है, लेकिन महिला का कहना है कि वह थाने से तभी जाएगी जब उसके पति की गिरफ्तारी होगी।

उत्तरप्रदेश में तीन तलाक का एक और मामला सामना आया है। यहाँ प्रदेश के सीतापुर इलाके में शराब पीने से मना करने पर बौखलाए पति ने अपनी पत्नी को तीन तलाक देकर, उसकी पिटाई की और फिर उसे घर से निकाल दिया।

मीडिया खबरों के अनुसार यह मामला सीतापुर कोतवाली लहरपुर क्षेत्र के लोखरिया पुर गाँव का है। जहाँ एक मुस्लिम महिला ने जब अपने पति को शराब पीने से रोका, तो उसे बदले में तीन तलाक कह दिया गया और साथ ही उसकी लात-घूसों व लाठी-डंडों से पिटाई भी हुई। इसके बाद उसे बेघर कर दिया गया।

अब पीड़ित महिला अपने 2 बच्चों के साथ दर-दर भटकने के लिए मजबूर हो रखी है। उसने कोतवाली लहरपुर में शिकायत दर्ज करके न्याय की गुहार लगाई है।

हालाँकि पुलिस द्वारा मामले को दर्ज कर लिया गया है, लेकिन महिला का कहना है कि वह थाने से तभी जाएगी जब उसके पति की गिरफ्तारी होगी।

अमर उजाला की खबर के अनुसार महिला ने बताया है कि उसका पति रोज रात को नशे में बुरी तरह धुत होकर घर पहुँचता था और उसे प्रताड़ित करता था। शराब पीने की आदत से उनके घर में कलह होती थी। शुक्रवार (जून 28, 2019) की रात भी वह नशे में ही घर पहुँचा था, ऐसे में जब उसकी पत्नी ने उसे नशा करने से मना किया तो बौखलाए पति ने उसे तलाक दे दिया और मार-पिटाई करके घर से भगा दिया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अंताल्या में COP31 की नाकामी, बिना समझौते लौटे करीब 200 देश: जलवायु संकट के बीच गरीब देशों के हिस्से आए खोखले वादे, जानिए सबकुछ

समझौते के मसौदे से कोयला, तेल और गैस यानी जीवाश्म ईंधन को चरणबद्ध तरीके से खत्म करने या उनसे दूर जाने का साफ जिक्र तक हटा दिया गया।

1962 की ईसाई किताब से गोवा के Save Goa और CJP के धारा Section 39A अभियान तक का सफर

रेनबो वॉरियर्स की 2014 में गोवा में एंट्री हुई। उसके संस्थापक ने खुद माना कि अमेरिकी मूलनिवासी विचारधारा पर ये संस्था आधारित है।
- विज्ञापन -