Homeसोशल ट्रेंड'…3 किसान और 4 कैमरामैन के साथ राहुल गाँधी': खेत में धान की बोआई...

‘…3 किसान और 4 कैमरामैन के साथ राहुल गाँधी’: खेत में धान की बोआई करने और ट्रैक्टर चलाने पर सोशल मीडिया पर कॉन्ग्रेस नेता का उड़ा मजाक

एक महीने पहले भी वह दिल्ली से शिमला जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने अंबाला में काफिला रुकवाया था और एक ट्रक में सवार होकर चंडीगढ़ तक गए थे। इसका पता तब चला, जब कॉन्ग्रेस नेताओं ने इसके वीडियो और फोटो जारी किए।

कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी (Congress Leader Rahul Gandhi) की सांसदी जाने के बाद से एक्टिव हैं। रास्ते में ट्रक चलाने के बाद अब राहुल गाँधी अब खेतों में ट्रैक्टर चलाते नजर आए। इस दौरान उन्होंने किसानों से बात की और उनके खाने को भी खाया। राहुल गाँधी को ट्रैक्टर चलाते सामने आई तस्वीरों पर नेटिजन्स तरह-तरह के मीम बना रहे हैं।

शिमला जाने के दौरान राहुल गाँधी शनिवार (8 जुलाई 2023) को सुबह अचानक हरियाणा के सोनीपत में रुककर किसानों से बात की। इतना ही नहीं, इस दौरान उन्होंने उनके खेतों की जुताई भी की और खेतों में धान की रोपाई की। राहुल गाँधी ने किसानों के साथ बैठकर नाश्ता भी किया।

राहुल गाँधी अपने रूट से हटकर करीब 50 किलोमीटर दूर बरोदा विधानसभा क्षेत्र के मदीना गाँव पहुँचे। सुबह करीब 6:40 बजे वे भैंसवान-मदीना रोड पर स्थित किसान संजय के खेत में जा पहुँचे। उस समय किसान और मजदूर मिलकर धान की रोपाई कर रहे थे। राहुल गाँधी ने भी हाथ बँटाना शुरू कर दिया। 

एक महीने पहले भी वह दिल्ली से शिमला जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने अंबाला में काफिला रुकवाया था और एक ट्रक में सवार होकर चंडीगढ़ तक गए थे। इसका पता तब चला, जब कॉन्ग्रेस नेताओं ने इसके वीडियो और फोटो जारी किए।

खेत में धान की रोपाई करने और ट्रैक्टर चलाने पर सोशल मीडिया पर राहुल गाँधी का मजाक बनाया जा रहा है। नेटिजन्स तरह-तरह का मीम बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इसके साथ ही उन पर कमेंट भी कर रहे हैं।

राहुल गाँधी को कोई कैमराजीवी बता रहा है तो कोई कुछ और। वैशाली पोद्दार नाम की एक यूजर ने लिखा, “कितनी भी कोशिश कर लो चम्मचों आप के प्रोडक्ट के लॉन्च होने की टेक्निक ही गलत है।”

टिंकू व्यंकटेश नाम के यूजर ने लिखा, “सही पीआर स्टंट… लेकिन एडिटिंग में इनको निकालना भूल गए।”

राकेश असती नाम के यूजर ने लिखा, “झूठ फैलाकर राजनीति करना नकली गाँधी का खानदानी पेशा है! आदत से मजबूर!!!!!! 3 किसान और 4 कैमरामैन के साथ राहुल गाँधी।”

रामानंद पाठक नाम के यूजर ने लिखा, “9 साल में मोदी जी ने अच्छे अच्छे को बेरोजगार कर दिया। वैसे खेतों में धान लगाना कोई बुरी बात नही है। 2024 में आपकी सरकार आने के बाद कॉन्ग्रेस के युवा बेरोजगार मनरेगा में भी काम करते नजर आएँगे।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -