Homeसोशल ट्रेंडस्पेन के चर्च में गणपति बप्पा मोरया, जीसस से मिलने पहुँचे भगवान गणेश: Video...

स्पेन के चर्च में गणपति बप्पा मोरया, जीसस से मिलने पहुँचे भगवान गणेश: Video वायरल

वीडियो को देख एक यूजर जीवन सिंह बिष्ट कहते हैं, "मुस्लिम ऐसा करने की सोचते भी नहीं। उनके लिए ये हराम है कि किसी भी भगवान की मूर्ति को मस्जिद में लाया जाए।"

गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर स्पेन से एक वीडियो वायरल हुई है। इस वीडियो में गणपति बप्पा चर्च में जाकर जीसस से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं। इसे फिल्म निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री समेत कई लोगों ने शेयर किया है। सबसे दिलचस्प बात ये है खुद चर्च प्रशासन ने ही हिंदू समुदाय से कहा कि वो गणेश भगवान को चर्च लाएँ ताकि दोनों भगवान एक दूसरे से मिल सकें।

फिल्म निर्माता विवेक अग्रिहोत्री ने 8 सितंबर को ट्वीट कर बताया कि स्पेन में रहने वाले लोग गणपति भगवान की यात्रा निकाल रहे थे। मगर तभी उनको रास्ते के बीच में चर्च दिखा और उन्होंने संबंधित प्रशासन से अनुमति लेकर आगे बढ़ना चाहा। जिसके बाद नेक इच्छा के साथ चर्च ने कहा कि वो भगवान गणेश को अंदर भी लेकर आएँ ताकि दोनों भगवान एक दूसरे से मिल सकें।

वीडियो में देख सकते हैं कि गणेश भगवान के चर्च में प्रवेश के साथ ही चर्च के लोग एक गाना गाते हैं और पूरा माहौल उत्साह से भर जाता है। शेयर हो रही वीडियो को लेकर विवेक अग्निहोत्री का कहना है कि ये वीडियो उनके किसी दोस्त ने भेजी है।

कुछ लोग इस वीडियो को देख अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं और कुछ भावुक भी हैं। जीवन सिंह बिष्ट कहते हैं, “मुस्लिम ऐसा करने की सोचते भी नहीं। उनके लिए ये हराम है कि किसी भी भगवान की मूर्ति को मस्जिद में लाया जाए।”

दिनेश अग्रवाल कहते हैं, “नफरत से भरे इस संसार में ऐसा व्यवहार बहुत कम होता है। जो ऐसा कर रहे हैं उन्हें सराहा जाना चाहिए और जागरूकता फैलानी चाहिए।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -