Homeसोशल ट्रेंडगाल से रगड़ा गाल, रंग लगाया, लेट गए एक दूसरे पर: होली वाली रील...

गाल से रगड़ा गाल, रंग लगाया, लेट गए एक दूसरे पर: होली वाली रील के लिए दो लड़कियों ने मेट्रो में की हरकत, लोग बोले- इन्हें पकड़कर जेल भेजो

रील में देख सकते हैं कि लड़कियाँ बीच मेट्रो में सफेद रंग के कपड़ों में बैठी हैं और रंग अपने आगे रखकर एक दूसरे को लगा रही है। इस दौरान पहले ये एक दूसरे को हाथ से रंग लगाती हैं इसके बाद एक दूसरे से चिपकते हुए गाल को गाल से रगड़ती हैं, और फिर करीब आने लगती हैं।

रील्स पर रीच, लाइक, फॉलोवर के लिए आजकल कंटेंट क्रिएटर वीडियो में अश्लीलता का स्तर बढ़ाते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला होली के बीच सामने आया है। एक वीडियो वायरल हो रही है इस वीडियो में दो लड़कियाँ हैं जो मेट्रो के बीच में बैठकर होली के लिए रील बना रही हैं।

वायरल होती रील में देख सकते हैं कि लड़कियाँ बीच मेट्रो में सफेद रंग के कपड़ों में बैठी हैं और रंग अपने आगे रखकर एक दूसरे को लगा रही है। इस दौरान पहले ये एक दूसरे को हाथ से रंग लगाती हैं इसके बाद एक दूसरे से चिपकते हुए गाल को गाल से रगड़ती हैं, और फिर करीब आने लगती हैं।

इनकी इस हरत को देख पीछे बैठे लोग अपना मुँह घुमा रहे हैं। उन्हें शर्म आ रही है लेकिन वीडियो बनाने वाली लड़कियाँ एकदम सहज हैं। इन दोनों लड़कियों की यह वीडियो देखने बाद नेटिजन्स को अजीब लग रहा है। लोग पूछ रहे हैं कि ये क्या नौटंकी चल रही है। देश में कहीं भी कोई कानून-व्यवस्था नहीं बची है क्या।

यूजर इस वीडियो को देखने के बाद गुस्से में हैं। एक यूजर कहता है- “सस्ती लोकप्रियता के लिए मुजरा बंद करो, धर्म के नाम पर अश्लीलता बंद करो।”

एक यूजर ने कहा, “सरकार से आपात अनुरोध है कि इंस्टा रील को तत्काल प्रभाव से राष्ट्रीय आपदा-महामारी घोषित कर देना चाहिए और इसके शिकार लोगों को क्वारंटाइन सेंटर भेज देना चाहिए ताकि वाइरस और न फैले।”

लोगों की माँग है कि इन दोनों पर भारी जुर्माना और साथ मे जेल होनी ही चाहिए।

बता दें कि सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग गानों और ट्रेंडिंग मुद्दों पर रील बनाने का चलन पिछले कुछ समय से शुरू हुआ है। ये ट्रेंड धीरे-धीरे घातक हो रहा है क्योंकि कंटेंट क्रिएटर अपनी वीडियो बनाने के कारण किसी भी हद तक जा रहे हैं। अब तक कई ऐसे मामले आ चुके हैं जब इन रील्स के चक्कर में कई लोगों की जान गई।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -