Homeसोशल ट्रेंडजॉनी सिन्स की सेक्सुअल समस्याओं को रणवीर सिंह ने सुलझाया, बीवी को संतुष्ट करने...

जॉनी सिन्स की सेक्सुअल समस्याओं को रणवीर सिंह ने सुलझाया, बीवी को संतुष्ट करने के लिए दिया किट : Video देख लोग नहीं रोक पा रहे हँसी

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने पुरुषों की यौन समस्याओं से संबंधित एक विज्ञापन किया है। इस विज्ञापन में उनके साथ पोर्न इंडस्ट्री के जाने-माने नाम जॉनी सिन्स भी हैं। विज्ञापन को इंडियन सीरियल्स की तरह बनाया गया है।

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने पुरुषों की यौन समस्याओं से संबंधित एक विज्ञापन किया है। इस विज्ञापन में उनके साथ पोर्न इंडस्ट्री के जाने-माने नाम जॉनी सिन्स भी हैं। विज्ञापन को इंडियन सीरियल्स की तरह बनाया गया है जिसे देखने के बाद लोग हँस-हँस कर लोट-पोट हैं।

इस विज्ञापन के सीन में रणवीर सिंह डेली सोप वाले जेठ का रोल निभा रहे हैं और अपनी भाई (जॉनी सिन्स) की बीवी से पूछते हैं कि वो घर छोड़कर क्यों जा रही है। इस पर भाई की बीवी उन्हें अपने सारी समस्या के बारे में बताती है। कभी कहती है- डाली पर फूल नहीं खिलता। कभी- पप्पू कांट डांस साला जैसे डॉयलॉग मारती है।

इसके बाद ड्रामे वाले अंदाज में भाई की बीवी को बालकनी से नीचे गिरते दिखाया जाता है। तभी रणवीर सिंह, जॉनी सिन्स को वो बोल्डकेयर का डब्बा देते हैं और ऐसे दिखाया जाता है कि जैसे जॉनी उसका सेवन करने के बाद अपनी बीवी को संतुष्ट करके जमीन पर सुरक्षित उतार लेते हैं।

फिर, एड खत्म हो जाता है और रणवीर सिंह सामने आकर बोल्डकेयर किट की जरूरत और असर पर बात करते हैं।

अब इस विज्ञापन को देख सोशल मीडिया यूजर्स हँस-हँस कर बेहाल हैं। कुछ लोग रणवीर सिंह की इस बात पर भी तारीफ कर रहे हैं कि वो पुरुषों के सेक्शुअल मुद्दों को उठा रहे हैं और इसे दिखाने का साहस भी कर रहे हैं। तो कुछ कह रहे हैं कि ऐसे विज्ञापनों की उम्मीद रणवीर सिंह से की जा सकती है।

बता दें कि ये विज्ञापन ‘#TakeBoldCareOfHerCampaign’ का हिस्सा है। बोल्डकेयर के को-फाउंडर रणवीर सिंह ने कहा, “मैं यहाँ उस पॉजिटिव इम्पैक्ट का इस्तेमाल करने आया हूँ जो मेरे पास है, ताकि हम लोगों को जागरूक कर सकें। बोल्ड केयर कैंपेन किसी बातचीत से कहीं ज्यादा है। यह मेरा एक मिशन है, जिसमें मैं गहराई से शामिल हूँ, और मैं यहाँ पुरुषों के सेक्सुअल हेल्थ के बारे में संदेश पहुँचाने के लिए आया हूँ, ताकि हम एक असरदार समाधान ला सकें, ताकि देशवासियों के जीवन पर इसका बड़ा असर पड़ सके।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -