Homeसोशल ट्रेंडधोती और साड़ी में स्कीइंग... बर्फीली वादियों में गजब का बैलेंस, वायरल हो रहा...

धोती और साड़ी में स्कीइंग… बर्फीली वादियों में गजब का बैलेंस, वायरल हो रहा वीडियो

मधु और दिव्या नामक पति-पत्नी ने जो वीडियो शूट किए, उन्हें दिव्या ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर डाला है। 4 लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो पोस्ट होने के बाद से अब तक...

एक NRI कपल के वीडियोज काफी वायरल हो रहे हैं, जिनमें वो धोती और साड़ी जैसे भारतीय पारंपरिक परिधान पहन कर स्कीइंग करते हुए देखे जा सकते हैं। ये वीडियोज मिनेसोटा के वेल्श गाँव का है। अमेरिका का ये क्षेत्र स्कीइंग के लिए अच्छा डेस्टिनेशन माना जाता है और यहाँ लोग इसीलिए आते भी हैं। मधु और दिव्या नामक पति-पत्नी ने जो वीडियो शूट किए, उन्हें दिव्या ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर डाला है।

इंस्टाग्राम पर दिव्या ने शेयर किया वीडियो

दिव्या ने इन वीडियोज को शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें अपना ध्यान बँटाने के लिए कुछ अलग, कुछ क्रेजी करना पड़ा। इस वीडियो में दोनों पहले स्कीइंग गियर थामे हुए दिखते हैं। जहाँ मधु ने सफ़ेद रंग की धोती पहन रखी है, वहीं दिव्या ने हरे रंग की साड़ी पहनी है। उनके वीडियो को इंस्टाग्राम पर अब तक लगभग 4 लाख लोगों ने देखा है और जम कर प्रशंसा की है। खासकर भारतीय लोग इससे खुश नजर आए।

लाखों लोगों ने देख कर की सराहना

कई कमेंट्स में लोगों ने उन दोनों की सराहना की और उन्हें ‘मेड फॉर एच अदर’ बताया। वहीं कई लोग ‘ओह माय गॉड’ का कमेंट देते हुए देखे गए। उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि इस तरह से कोई अमेरिका में कर सकता है। कुछ लोगों ने टिप्पणी की कि उन्होंने आज जो सबसे अच्छी चीज देखी है, वो यही है। लोगों ने विदेश में भारतीय परंपरा को इस तरह से जीवित रखने के लिए उनका धन्यवाद भी किया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मैन्युफैक्चरिंग से सॉफ्ट पावर तक… क्या है ‘शक्ति की सप्तधारा’? PM मोदी ने लाल किले से दिया विकसित भारत का नया विजन, जानें- 7...

‘शक्ति की सप्तधारा’ क्या है? PM मोदी के इस विजन में भारत की मैन्युफैक्चरिंग, खेती, AI, 6G, रक्षा, ग्रीन इकॉनमी और सॉफ्ट पावर को लेकर क्या लक्ष्य हैं, समझिए।

भारत में नदी जोड़ो परियोजना का भविष्य Part III: दुनिया में किन देशों ने सफलतापूर्वक किया रिवर लिंक प्रोजेक्ट का इस्तेमाल

भारत की नदी जोड़ो महा-योजना के तहत पूरे देश में कुल 30 अंतर-बेसिन जल स्थानांतरण (Inter-basin Water Transfer) लिंक प्रस्तावित किए गए हैं।
- विज्ञापन -