Homeसोशल ट्रेंडमहाझूठी, महामक्कार... इधर स्वाति मालीवाल ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, उधर...

महाझूठी, महामक्कार… इधर स्वाति मालीवाल ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, उधर पूर्व पति का ट्वीट

नवीन ने लिखा, "फ़िल्म का नया नाम होना चाहिए था- 'तू महाझूठी मैं महामक्कार।' जब आदमी मक्कार, मौकामार और मुर्दा हो जाता है तो वो मुर्दों पर ही वार करता है। आदमी में हरामीपन आ जाता है लोभ लालच तन मन पर छा जाता है तो वो ज़िंदा लोगो के कुकर्मों पर नही बोल पाता है। मुर्दों पर बोलके मर्द नहीं बनते घटिया।"

दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के पूर्व पति ने ट्विटर पर ट्वीट करके इशारों-इशारों में अपनी भड़ास निकाली है। उन्होंने ट्वीट पर बिना किसी का नाम लिए किसी के ऊपर ‘झूठ बोलने और मर चुके लोगों को घसीटने’ का आरोप लगाया। शनिवार (11 मार्च 2023) को नवीन जयहिंद ने अपने ट्वीट किए। नवीन का यह ट्वीट स्वाति मालीवाल द्वारा अपने स्वर्गीय पिता पर यौन शोषण का आरोप लगाने के कुछ घंटों बाद आया है।

नवीन जयहिंद आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। अपने ट्वीट में उन्होंने इशारों में किसी को महाझूठी कह कर सम्बोधित किया। उन्होंने लिखा, “फ़िल्म का नया नाम होना चाहिए था- ‘तू महाझूठी मैं महामक्कार।’ जब आदमी मक्कार, मौकामार और मुर्दा हो जाता है तो वो मुर्दों पर ही वार करता है। आदमी में हरामीपन आ जाता है लोभ लालच तन मन पर छा जाता है तो वो ज़िंदा लोगो के कुकर्मों पर नही बोल पाता है। मुर्दों पर बोलके मर्द नहीं बनते घटिया।”

नवीन के इस ट्वीट में नेटीजंस उनसे स्वाति मालीवाल के बारे में सवाल और कमेंट करते दिखे। नवीन ने यह ट्वीट अपनी पूर्व पत्नी स्वाति मालीवाल द्वारा अपने स्वर्गीय पिता पर लगाए यौन शोषण के आरोपों के कुछ देर बाद किया है। कुछ समय बाद नवीन ने एक और ट्वीट किया है जिसे उनके पुराने ट्वीट से संबंधित बताया जा रहा है। इस दूसरे ट्वीट में स्वाति मालीवाल के पूर्व पति ने पत्रकारों से निवेदन किया है कि वो उनसे मरे लोगों के बारे में सवाल न करें। नवीन ने दूसरे ट्वीट में कहा है कि उनके पास तमाम काम हैं और वो गटर जैसी गंदगी में नहीं उतरना चाह रहे।

उन्होंने लिखा, “मेरी हाथ जोड़ के प्रार्थना है पत्रकार साथियों मीडिया व सोशल मीडिया के साथियों से कि मैं गटर में नहीं उतरना चाहता, बहुत गंदगी होती है गटर में तो इस कीचड़/गंदगी से मुझे दूर रखे दोस्तों।मेरे पास और बहुत काम है मुझे मुर्दों (आत्माओं )पर सवाल करने के लिए कोई पत्रकार साथी फ़ोन ना करे”

क्या कहा था स्वाति मालीवाल ने

गौरतलब है कि दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने शनिवार (11 मार्च 2023) को दिल्ली महिला आयोग द्वारा आयोजित एक प्रोग्राम में अपने पिता पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। स्वाति इंडिया हैबिटेट सेंटर में उन्होंने कहा था कि उनकी माँ, मौसी, मौसा जी और नाना-नानी ने उन्हें इस मुसीबत से बाहर निकाला। स्वाति ने अपने पिता पर पिटाई का आरोप भी लगाया था।

मालूम हो कि इससे पहले स्वाति मालीवाल खुद को फौजी की बेटी कह-कहकर सोशल मीडिया पर ट्वीट कर चुकी हैं जो उनके इल्जाम लगाने के बाद वायरल हो रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

किसी को बेल मिली तो घर नहीं जा सका, कोई अब तक जेल में… संसद की सुरक्षा में सेंधमारी को सामान्य बनाना चाह रहे...

हर पीढ़ी में ऐसे युवा होते हैं जो व्यवस्था बदलना चाहते हैं। लेकिन ये भी समझना जरूरी है कि व्यवस्था बदलने और कानून तोड़ने में अंतर होता है।

PM की हत्या की साजिश, संसद में घुसने का प्रयास और पुलिस पर पथराव: Insta रील से इतर समझें ‘कॉकरोचों’ का एजेंडा, कैसे ठगे...

एकतरफा नैरेटिव को ध्वस्त करने वाली CJP प्रदर्शन यह दूसरी तस्वीरें भी दिखें, जिनमें हिंसक भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया, 'मोदी-बीजेपी मुर्दाबाद' के नारे लगाकर असल छात्रों को बरगलाया।
- विज्ञापन -