Homeसोशल ट्रेंड'PM मोदी के लिए जान देने के लिए तैयार हूँ, पूरा किया 500 साल...

‘PM मोदी के लिए जान देने के लिए तैयार हूँ, पूरा किया 500 साल पुराना सपना’: बोलते-बोलते रो पड़ीं बुजुर्ग अम्मा, कहा – हमारा पूरा जीवन उन्हें लग जाए

"दादी अम्मा के इस वीडियो ने दुनिया भर में धूम मचा दी है, पीएम नरेंद्र मोदी के लिए ये दादी अम्मा प्राण देने को तैयार हैं, मोदी को अपनी उम्र लग जाए, ये दुआ दे रही है, वजह है मोदी ने अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम का मंदिर निर्माण करवाया है, 500 वर्षों की प्रतीक्षा का अंत हुआ है।"

भगवान राम की अयोध्या नगरी में रामलला विराजमान अपने भव्य मंदिर में विराज रहे हैं। पूरे देश में राम भक्ति की भावना उफान पर है। इस बीच, एक बुजुर्ग महिला का वीडियो इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो पीएम मोदी के लिए जान देने तक की बात कह रही हैं। उनका कहना है कि मोदी ने मंदिर बनवा दिया, 500 सालों का इंतजार खत्म करा दिया, उन्हें अब कुछ नहीं चाहिए।

इस वीडियो में बुजुर्ग बता रही हैं कि वो जालौन जिले की रहने वाली हैं, लेकिन यहीं अयोध्या में काफी समय से हैं। वो कनक भवन के पीछे धर्मशाला में रहती हैं। एबीपी न्यूज के वायरल वीडियो में वो कहती हैं, “मोदी के लिए हम जान दे दें। मोदी के लिए जान देने को तैयार हैं। 500 साल की मन्नत पूरी हुई। जय हो प्रभु की। हमारा पूरा जीवन मोदी को जाए। मोदी को मिले सब कुछ।” इस वीडियो में बात करते हुए दादी अम्मा काफी इमोशनल हो जाती हैं और रो पड़ती हैं। उनकी बातों में राम मंदिर बनने का संतोष झलकता है।

वरिष्ठ पत्रकार विकास भदौरिया ने ट्विटर पर लिखा, “दादी अम्मा के इस वीडियो ने दुनिया भर में धूम मचा दी है, पीएम नरेंद्र मोदी के लिए ये दादी अम्मा प्राण देने को तैयार हैं, मोदी को अपनी उम्र लग जाए, ये दुआ दे रही है, वजह है मोदी ने अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम का मंदिर निर्माण करवाया है, 500 वर्षों की प्रतीक्षा का अंत हुआ है। अम्मा को सुनिए। भावनाओं के ज्वार को सुनिए, समझिए और महसूस कीजिए।” वहीं, कुँवर अजय प्रताप सिंह लिखते हैं, “ये आस्था है राम मंदिर से देश के लोगों की। हम धन्य पीढ़ी हैं, जो अपनी आँखों से मंदिर बनते देख रहे हैं।”

बता दें कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। 16 जनवरी से शुरू हुए धार्मिक अनुष्ठान 22 जनवरी तक चलेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में 22 जनवरी को रामलला अपने स्थान पर विराजमान होंगे। पूरे देश में लोग अपने घरों में दिवाली मनाएंगे। हर तरफ मंगलगीत अभी से गाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया भी भगवान राम की भक्ति में मशगूल है। ऐसे में इन बुजुर्ग का वीडियो वायरल होना, इस बात की गवाही है कि लोग राम मंदिर के बनने से कितने खुश हैं। वैसे, आम भक्त भी 23 जनवरी से रामलला के दर्शन कर सकेंगे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -