विषय

कोरोना वायरस

कश्मीर में ‘कोरोना बम’: विदेश से आए सैकड़ों चकमा दे घर पहुँचे, अब संक्रमण का बड़ा खतरा बने

दो भाई। बांग्लादेश के एक ही मेडिकल कॉलेज में पढ़ते हैं। एक फ्लाइट से आता है, ट्रैवल हिस्ट्री बताता है। क्वारेंटाइन कर दिया जाता है। दूसरा, सड़क से चलता है और अपने घर पहुॅंच जाता है। मकसद, ट्रैवल हिस्ट्री छिपाना ताकि आइसोलेट न हो। ऐसे एक-दो नहीं सैकड़ों मामले घाटी में सामने आए हैं।

लॉकडाउन में कोई भूखा न सोए: 1 करोड़ BJP कार्यकर्ता हर दिन 5 करोड़ गरीबों को खिलाएँगे खाना

कोरोना संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए 21 दिनों का पूरे देश में लॉकडाउन है। इस दौरान बीजेपी ने महाभोजन अभियान की घोषणा की है। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए कार्यकर्ता इस कैंपेन को मुकम्मल करेंगे।

उद्दंडों को मुर्गा भी बना रही है, बेसहारा लोगों को भोजन, बुजुर्गों को दवा तक भी उपलब्ध करा रही है पुलिस

उत्तर प्रदेश में पुलिस ने एक ट्वीट के द्वारा बताया कि उन्होंने व्हाट्सएप के जरिए बुजुर्ग की दवा मँगवाकर उनके घर तक पहुँचाई। इसी के साथ जरूरतमंद लोगों के घरों तक किचन से सम्बंधित खाने की वस्तुएँ भी उपलब्ध करवा रही है।

कंटेजियन फिल्म में मेडिकल कन्सलटेंट रहे विषाणु विज्ञानी भी कोरोना से संक्रमित, कहा- अगर ये मुझे हो सकता है तो किसी को भी हो...

कोरोना वायरस से संक्रमितों में ऐसा ही एक नया नाम सामने आया है। यह नाम है विषाणुओं की खोज में महारत हासिल करने वाले दुनिया के शीर्ष विशेषज्ञों में शामिल डॉ. डब्ल्यू इयान लिपकिन का! विषाणु विज्ञानी डॉ. लिपकिन भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

3 सप्ताह की देरी, 6 गायब लोग, 350 पर कार्रवाई और इटली-अमेरिका पर आरोप: चीन का सबसे बड़ा ‘कोरोना कवर-अप’

इसे चीनी वायरस कहना कोई रेसिज्म नहीं है। इसका अर्थ हुआ कि जिस जगह से ये वायरस पहली बार निकल कर आया, उस स्थान पर इसका नामकरण हो। ऊपर से जब चीन ने इसे ढकने की गलती करके दुनिया भर को परेशानी में डाला है तो फिर इसमें उन्हें क्यों दोष दिया जा रहा, जो इस वायरस के ऑरिजिनेट होने के स्थान के नाम पर इसे सम्बोधित कर रहे हैं?

‘कोरोना से लड़ाई में कमांडर मोदी का अनुसरण पैदल सेना की तरह करो’: पी चिदंबरम ने किया 21 दिन के लॉकडाउन का समर्थन

"भारत में घर में रहना सबसे अच्छा है लेकिन घर में रहने के लिए लोगों को पैसे और खाने की जरूरत होगी। हमें न सिर्फ 21 दिनों के लिए सोचना और प्लान करना चाहिए बल्कि उसके अगले कुछ हफ्तों की भी योजना होनी चाहिए।"

बेटे के बाद अब मम्मी ने फैलाई फर्जी खबर: स्वघोषित ‘फैक्ट चेकर’ की मम्मी ने शेयर की फर्जी फोटो

निर्झरी सिन्हा यानी, प्रतीक सिन्हा की मम्मी ने इस तस्वीर के जरिए PM मोदी के 21 दिनों के लॉकडाउन के ऐलान का उपहास करने का प्रयास किया लेकिन दुर्भाग्यवश कुछ दिन से माँ-बेटों के षड्यंत्र को ज्यादा बल मिल नहीं पा रहा है।

लॉकडाउन के बाद भी रामपुर के मदरसे में पढ़ रहे थे बच्चे, पुलिस ने संचालक को लिया हिरासत में, FIR का आदेश

जिले में घोषित लॉकडाउन के बाद भी एक मौलवी द्वारा मदरसे में बच्चों को पढ़ाया जा रहा था। इसकी जानकारी जब जिला प्रशासन को हुई तो उसने तत्काल कार्रवाई करते हुए मदरसा संचालक को हिरासत में ले लिया।

मोदी सरकार 80 करोड़ लोगों को देगी ₹2 और ₹3 प्रति किलो गेहूँ-चावल: 7 किलो प्रति व्यक्ति की दर से 3 महीने के लिए...

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेस करके कहा कि देश के 80 करोड़ लोगों को सस्ते दर पर राशन दिया जाएगा। केंद्र सरकार देश के 80 करोड़ लोगों को हर महीने 7 किलो प्रति व्यक्ति राशन देगी, जोकि 3 महीने के लिए एडवांस होगा।

माँ शैलसुते के आशीर्वाद से संकट से बाहर निकलेगा देश: काशी के लोगों से बोले PM मोदी- दुनिया भर में 1 लाख लोग ठीक...

"आज लॉकडाउन की परिस्थिति में काशी देश को सिखा सकती है- संयम, समन्वय, संवेदनशीलता। काशी देश को सिखा सकती है- सहयोग, शांति, सहनशीलता। काशी देश को सिखा सकती है- साधना, सेवा, समाधान।"

ताज़ा ख़बरें

प्रचलित ख़बरें