विषय

क्राइम

‘तबरेज़ के अब्बू विवाद में मारे गए थे, उनकी लिंचिंग नहीं हुई थी – मीडिया फैला रहा भ्रम’

मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि तबरेज़ अंसारी के पिता मस्कुर अंसारी की भी लगभग 15 साल पहले मॉब लिंचिंग कर दी गई थी। मीडिया रिपोर्टिंग में कहा गया है कि जमशेदपुर के बागबेड़ा इलाके में चोरी करते हुए मस्कुर को भीड़ ने पकड़ लिया था और लिंच कर दिया था।

बिहार की 3 साल की बच्ची को US ले जाकर मार डाला, ‘अमेरिकी पिता’ को आजीवन कारावास

2016 में मैथ्यूज परिवार ने बिहार के एक अनाथालय से बच्ची को गोद लिया था। केरल के मैथ्यूज ने अमेरिका में अक्टूबर 2017 में शेरिन की हत्या की। मैथ्यूज ने ख़ुद को बचाने के लिए एक के बाद एक कई झूठे दावे पेश किए। कभी उसने कहा कि बच्ची दूध नहीं पी रही थी तो कभी कहा कि वो कहीं ग़ायब हो गई थी।

राष्ट्रीय महिला खिलाड़ी ने मोहसिन से किया प्यार, बदले में मिला – दोस्त के साथ Rape और जबरन निकाह

राष्ट्रीय स्तर की महिला खिलाड़ी ने मोहसिन के साथ रहने का फ़ैसला लिया। लेकिन, मोहसिन उर्फ़ बिलाल के इरादे कुछ और ही थे। युवती का आरोप है कि मोहसिन ने अपने एक दोस्त जलाल के साथ मिल कर उसके साथ बलात्कार किया।

रद हो सकती है मेहुल चोकसी की एंटीगुआ की नागरिकता, भारत लाने का रास्ता साफ

एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने कहा कि मेहुल चोकसी को पहले एंटीगुआ की नागरिकता मिली थी, लेकिन अब इसे रद्द किया जा रहा है और भारत को प्रत्यर्पित किया जा रहा है। उन्होंने साफ-साफ कहा कि वो अपने देश को अपराधियों के लिए सुरक्षित ठिकाना नहीं बनने देंगे।

झारखंड मॉब लिंचिंग में 11 आरोपित गिरफ्तार, 2 पुलिस अधिकारी सस्पेंड, जाँच जारी

पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्तिक एस ने कार्रवाई करते हुए दो पुलिस पदाधिकारियों- खरसावां थाना प्रभारी चंद्रमोहन उरांव व सीनी ओपी प्रभारी विपिन बिहारी सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। दोनों पर लापरवाही बरतने व अपने वरीय पदाधिकारी की सूचना नहीं देने का आरोप है।

इमरान के रिश्तेदारों ने अपहरण के आरोप पर पुलिसकर्मियों को मारने की दी धमकी

ग्वालियर ज़ोन के IPS IG/ राजा बाबू सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस अधिकारियों के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि अपराधियों को दंडित किया जाएगा।

‘दाढ़ी वाला ऑटो ड्राइवर मुझे देखकर हस्तमैथुन कर रहा था’: MBA कर रही 19 साल की लड़की की आपबीती

"मैं हीरानंदानी में जॉगिंग कर रही थी। फिर पास के एक बैंक एटीएम की सीढ़ियों पर बैठ गई। अपना फोन देखने में बिजी हो गई। जैसे ही मेरी नजर फोन से हटकर ऊपर को हुई तो सामने एक ऑटो में एक आदमी बैठा मुझे घूर रहा था। फिर जल्द ही यह भी समझ आ गया कि वह सिर्फ मुझे घूर ही नहीं रहा था बल्कि वो हस्तमैथुन भी कर रहा था।"

अलीगढ़ के बाद उन्नाव में मासूम की ईंट से कूचकर हत्या, रेप की आशंका

उन्नाव एसपी एमपी वर्मा ने टीमें गठित कर मामले के जल्द खुलासे की बात कही है। वही आईजी जोन ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। हालाँकि, बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है कि नहीं के सवाल पर आईजी ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ भी बताने की बात कही है।

मौलवी ने मदरसे में किया नाबालिग़ से रेप, निकाह की आड़ में छुपाने की कोशिश

पीड़िता की माँ का कहना है कि मौलवी की मामी आब्दा ने हमें पुलिस में शिकायत न करने के लिए पैसे देने की बात की। निकाह की बात से भी इनकार करते हुए पीड़िता की माँ ने कहा कि उनका खुद का पति अभी 34 साल का है तो वह भला अपनी बेटी का निकाह उसके बाप के भी उम्र से ज़्यादा उम्र के व्यक्ति से कैसे कर सकती हैं। कैसे मैं अपना दामाद अपने पति से भी बूढ़ा लाऊँ?

…जब दाऊद के गर्दन में लगी थी गोली: दिलीप कुमार के जीजा, राम जेठमलानी और दुबई भागने की कहानी

"एक दिन दाऊद पोरबंदर से मुंबई लौट रहा था, तो उसकी कार में पीछे की सीट पर बैठे उसके साथी ने गोली चलाई, यह गोली ग़लती से दाऊद को लग गई थी, जबकि निशाना विरोधी करीम लाला के क़रीबी आलमजेब पर था। यह गोली दाऊद की गर्दन में लगी थी। तभी उसे बड़ौदा के सयाजी हॉस्पिटल ले जाया गया था।"

ताज़ा ख़बरें

प्रचलित ख़बरें