Homeदेश-समाजरद हो सकती है मेहुल चोकसी की एंटीगुआ की नागरिकता, भारत लाने का रास्ता...

रद हो सकती है मेहुल चोकसी की एंटीगुआ की नागरिकता, भारत लाने का रास्ता साफ

चोकसी पिछले साल से ही एंटीगुआ में है। कुछ दिन पहले उसने एक स्थानीय टीवी चैनल से कहा था कि उसके डॉक्टर ने उसे यात्रा नहीं करने की सलाह दी है। उसने दावा किया था वह भारत से भागा नहीं था बल्कि हॉर्ट सर्जरी के लिए देश छोड़ा था।

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) को करोड़ों रुपए का चूना लगाकर विदेश फरार होने वाले हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी पर शिकंजा कस गया है। भारत के दवाब में एंटीगुआ सरकार ने मेहुल चोकसी की नागरिकता को खारिज करने का फैसला करने की खबर आ रही है। चोकसी को भारत वापस लाने के लिए प्रत्यर्पण प्रक्रिया मार्च में शुरू हुई थी। इसके लिए भारत की तरफ से लगातार दबाव बनाया जा रहा था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने कहा कि मेहुल चोकसी को पहले एंटीगुआ की नागरिकता मिली थी, लेकिन अब इसे रद्द किया जा रहा है और भारत को प्रत्यर्पित किया जा रहा है। उन्होंने साफ-साफ कहा कि वो अपने देश को अपराधियों के लिए सुरक्षित ठिकाना नहीं बनने देंगे। 

गैस्टन ब्राउन ने कहा कि कानूनी प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरा करके वो चोकसी को भारत भेजेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार चोकसी को भारत प्रत्यर्पित करने से पहले उसके हर कानूनी रास्ते आजमाने का इंतजार कर रही है। एंटीगुआ की एक कोर्ट अगले महीने चोकसी से जुड़े मामले की सुनवाई करेगा। उस समय तक काफी हद तक स्थिति साफ होने की उम्मीद है। हालाँकि, केंद्रीय विदेश मंत्री सुब्रमण्यम जयशंकर ने इस मामले पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से मना कर दिया है। उनका कहना है कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी है।

गौरतलब है कि, चोकसी पिछले साल से ही एंटीगुआ में है। कुछ दिन पहले उसने एक स्थानीय टीवी चैनल से कहा था कि उसके डॉक्टर ने उसे यात्रा नहीं करने की सलाह दी है। उसने दावा किया था वह भारत से भागा नहीं था बल्कि हॉर्ट सर्जरी के लिए देश छोड़ा था। चोकसी ने कहा था कि वो जाँच में सहयोग करने के लिए तैयार है, लेकिन स्वास्थ्य कारणों की वजह से भारत की यात्रा नहीं कर सकता है। जिसके बाद भारतीय जाँच एजेंसियों ने एंबुलेंस के जरिए वापस लाने का प्रस्ताव भी दिया था।

ताजा जानकारी के मुताबिक, एंटीगुआ की तरफ से अभी तक मेहुल चोकसी की नागरिकता को रद्द करने की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। विदेश मंत्रालय के अनुसार अभी एंटीगुआ की सरकार द्वारा मेहुल की नागरिकता छीन लिए जाने की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

सोमवार (जून 24, 2019) को हाईकोर्ट ने मेहुल चोकसी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए कहा था कि वो अपना स्वास्थ्य संबंधी जाँच के रिपोर्ट्स मुंबई के जेजे हॉस्पिटल को भेजे। अदालत ने कहा कि अस्पताल के मुख्य कॉर्डियोलॉजिस्ट रिपोर्ट की स्टडी और एनालिसिस करने के बाद अदालत को बताएंगे कि वह भारत की यात्रा करने के लिए फिट है या नहीं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

राष्ट्रीय हितों की अनदेखी, मुस्लिम तुष्टिकरण पर जोर: गाँधी परिवार की चाहत- इजरायल को छोड़ फिलिस्तीन का समर्थन करे मोदी सरकार, अखबारी लेख में...

भाजपा का आरोप है कि कॉन्ग्रेस विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी वोट-बैंक की राजनीति कर भारत की वैश्विक छवि कमजोर करती है।

जब भगवान पड़ते हैं बीमार… पुरी की जगन्नाथ परंपरा में 15 दिनों तक बंद हो जाते हैं मंदिर के द्वार: जानें भक्त-भगवान के इस...

पुरी में देव स्नान पूर्णिमा के बाद भगवान जगन्नाथ के बीमार होने, अनसर गृह में विश्राम, गुप्त सेवा और रथयात्रा से जुड़ी अनोखी सनातन परंपरा।
- विज्ञापन -