केंद्र ने 12 राज्यों में फैले कोरोना वायरस को लेकर 30 नगरपालिका क्षेत्रों के अधिकारियों के साथ बैठक की है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत के कोरोनोवायरस (कोविद -19) बढ़ोतरी में इनका योगदान करीब 79 प्रतिशत है।
गृह मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि फसलों की कटाई के लिए लॉकडाउन में छूट मिलेगी। कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसयटी और गैर बैंकिंग वित्तीय संस्थानों को न्यूनतम स्टाफ के साथ काम करने की अनुमति दी गई है।