विषय

अपराध

SFI का टॉर्चर चैंबर: जिस कॉलेज में निषाद की पीठ पर SFI गोदा, वहीं चंद्रन के सीने में घोंपा चाकू

जिस छात्र के साथ यह घटना घटित हुई थी वो बीए तृतीय वर्ष का छात्र अखिल चंद्रन था। इस घटना के पीछे वामपंथी छात्र संगठन SFI के कार्यकर्ताओं का हाथ था। चंद्रन के सीने में SFI के अध्यक्ष आर शिवरंजीथ ने चाकू मारा था, जबकि संगठन के सचिव एएन नसीम ने उसे पकड़ रखा था।

तेज रफ्तार कार ने ली पत्रकार मोहम्मद बशीर की जान, IAS अधिकारी पर आरोप

पुलिस ने बताया कि मलयालम दैनिक ‘सिराज’ के ब्यूरो प्रमुख के एम. बशीर (35) सड़क किनारे मोटरसाइकिल खड़ी कर उस पर बैठे हुए थे तभी तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। बशीर की मौके पर ही मौत हो गई।

काँवड़ लेकर जाने पर कट्टरपंथियों ने की इरशाद की पिटाई, कहा- यह इस्लाम के खिलाफ

इरशाद पहली बार काँवड़ लेकर नहीं गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि वो काफी लंबे समय से काँवड़ यात्रा में भाग ले रहा है। मगर इस बार इरशाद का काँवड़ यात्रा में शामिल होना और गंगाजल घर लाना उसके अपने ही समुदाय के कुछ लोगों को रास नहीं आया।

मोहम्मद एहसान ने WhatsApp पर दिया तलाक, शिकायत करने पहुँची शमा परवीन को पुलिसकर्मियों ने भगाया

शमा परवीन का निकाह अप्रैल 2010 में एहसान मिस्त्री से हुआ था। निकाह के कुछ दिनों बाद से ही एहसान बीवी के साथ शराब पीकर बुरा बर्ताव करता था। मारने-पीटने के बाद उसे घर से निकाल देता था।

मामचंद के घर चोरी करते धरा गया शफक्कत, भीड़ ने ट्रैक्टर से बाँधकर पीटा

पुलिस ने मौके पर पहुँचकर आरोपित को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी संदीप बालियान का कहना है कि सूचना मिलने के कुछ ही समय बाद पुलिस मौके पर पहुँच गई थी। पुलिस ने चोर की बेरहमी से पिटाई की बात को गलत बताया है।

शादी के बाद भी साथ रखना चाहते थे पवन सिंह, मना करने पर धमकी दी: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह

हाल ही में फैशन डिजायनर ज्योति सिंह से शादी करने वाले पवन ने पहली शादी रीना रानी से की थी जो बहुत दिनों तक नहीं चली। इसके बाद वे रूबी सिंह के साथ लिव इन में रहे और नीलम से शादी की। बाद में दोनों की आत्महत्या की खबर सामने आई।

वीडियो में पुलिस को घूस देते दिखा MLA कुलदीप सेंगर का सहयोगी, जाँच के आदेश

रिंकू शुक्ला के मुताबिक़, "यह मेरी आदत है। मैंने उन्हें (पुलिसकर्मी) चाय पीने के लिए पैसे दिए होंगे क्योंकि वह वहाँ खड़ा था। मेरा इरादा उन्हें रिश्वत देने का नहीं था। मैं 10-15 दिन पहले जेल के अंदर सेंगर से मिल चुका हूँ।"

उगाही के आरोप में News Nation का पत्रकार नदीम ख़ान गिरफ़्तार

पत्रकार नदीम ख़ान के ख़िलाफ़ भारतीय दंड संहिता की धारा-386 (किसी व्यक्ति को मौत या शिकायत की आशंका में डालकर), धारा-500 (मानहानि के लिए सजा) और धारा-504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

13 वर्ष की लड़की के गैंग-रेप के दोषी 16-वर्षीय किशोर को 20 वर्ष की सजा

अतिरिक्त सरकारी वकील (APP) सुभाष प्रसाद ने बताया कि चूँकि आरोपित नाबालिग है, इसलिए फिलहाल उसे जेल में न रखकर 21 साल की आयु तक सुरक्षा गृह में रखा जाएगा।

6 बच्चों की माँ ने खर्चे के लिए माँगे पैसे तो शौहर ने दिया तीन तलाक: बच्चों सहित घर से भी निकाला

साजिद का ये दूसरा निकाह है। पहली बीबी की मौत के बाद साजिद ने पीड़ित महिला के साथ दूसरी शादी की थी। साजिद की पहली शादी से 6 बच्चे थे, जिनका पालन पोषण भी पीड़िता ने ही की। खुद पीड़िता के भी 6 बच्चे हैं। तलाक के बाद इन बच्चों के साथ वो बेघर होकर...

ताज़ा ख़बरें

प्रचलित ख़बरें