विषय

आम आदमी पार्टी

अमानतुल्लाह से पिंड छुड़ाने की कोशिश में केजरीवाल, दिल्ली वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष की कुर्सी छीनी

दिल्ली सरकार के रेवेन्यू विभाग ने इसकी जानकारी दी है। ओखला से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए अमानतुल्लाह को मुख्यमंत्री केजरीवाल का क़रीबी माना जाता है। उस पर कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।

कहॉं है निर्भया का छठा गुनहगार? AAP सरकार ने दिए थे ₹10 हजार और सिलाई मशीन

बताया जाता है कि बाल सुधार गृह से निकलने के बाद उसे दक्षिण भारत के किसी स्‍थान पर भेज दिया गया। उसका नाम बदल दिया गया। बदली हुई पहचान के साथ वह एक एनजीओ की निगरानी में एक होटल में बावर्ची का काम करता है।

AAP सांसद संजय सिंह, कॉन्ग्रेस नेता उदित राज के संपर्क में था दिल्ली दंगे कराने वाला PFI सरगना: दिल्ली पुलिस सूत्र

पुलिस सूत्रों के अनुसार संजय सिंह और उदित राज से पीएफआई सरगना की लगातार बातचीत होती थी। इसके लिए कॉल, मैसेज और व्हाट्सप्प का इस्तेमाल किया जाता था। मोहम्मद परवेज़ कई भड़काऊ व्हाट्सप्प ग्रुप्स से भी जुड़ा हुआ है, जो दंगा फैलाने का काम करते हैं।

अगर मुस्लिमों से ज्यादती होगी, उनको जेल भेजोगे, दंगाई ठहराओगे तो इस मुल्क में दंगे होते रहेंगे: अमानतुल्लाह

“अब ऐसा लग रहा है कि जैसे पूरी फसाद सिर्फ ताहिर हुसैन ने किया हो। कहीं न कहीं उन लोगों को जो फसादी थे। उन लोगों को बचाने की कोशिश हो रही है .."

चुनाव से पहले 2 महीने में प्रचार पर AAP की सरकार ने फूँक दिए ₹29 करोड़: RTI से खुलासा

आरटीआई से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिर्फ़ अगस्त से लेकर जनवरी तक में आप सरकार ने प्रचार-प्रसार पर 43 करोड़ रुपए खर्च किए। इसमें से 29 करोड़ रुपए तो केवल बीते दिसंबर और जनवरी में खर्च किए गए।

ताहिर हुसैन की पिस्टल, मोबाइल जब्त: AAP के MLA अमानतुल्लाह ने कहा- मुस्लिम होना सबसे बड़ा गुनाह

"आज ताहिर हुसैन सिर्फ इस बात की सजा काट रहा है कि वो एक मुस्लिम है। शायद आज हिंदुस्तान में सबसे बड़ा गुनाह मुस्लिम होना है। ये भी हो सकता है कि आने वाले वक्त में ये साबित कर दिया जाए कि दिल्ली की हिंसा ताहिर हुसैन ने कराई है।"

दिल्ली के हिन्दू विरोधी दंगा मामले में गिरफ्तार ताहिर हुसैन को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया

दिल्ली के हिन्दू विरोधी दंगों के आरोपित, आईबी के अंकित शर्मा की नृशंस हत्या के मामले में मुख्य आरोपित ताहिर हुसैन को दिल्ली पुलिस ने आज शुक्रवार को कड़कड़डुमा कोर्ट में जज के घर पेश किया था, जिन्होंने आरोपित को 7 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया।

दिल्ली दंगो के गुनहगार, अंकित शर्मा का हत्यारोपित ताहिर हुसैन ने कहा- नार्को टेस्ट करवा लो ,वह खुद हुआ तबाह

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के पहले ताहिर हुसैन ने एक न्यूज़ चैनल से बातचीत में कहा कि वह पूरी तरह निर्दोष है और उसका नार्को टेस्ट करवा लिया जाए, वह नार्को टेस्ट के लिए भी तैयार है।

ताहिर हुसैन के बचाव में उतरी ‘द वायर’: अंकित शर्मा की नृशंस हत्या के आरोपित को दिया ‘मंच’

द वायर नामक इस प्रोपोगंडा साइट ने अंकित शर्मा के वीभत्स मर्डर को झुठलाने की न सिर्फ कोशिश की थी बल्कि दिल्ली के हिन्दू विरोधी दंगों में इस्लामिक भीड़ द्वारा हिन्दुओं पर बरपाए गए कहर को भी नजरअंदाज करने का कुत्सित प्रयास किया था।

निलंबित AAP पार्षद ताहिर हुसैन को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, IB ऑफिसर की हत्या सहित दंगे कराने का है आरोप

आम आदमी पार्टी के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। कुछ ही देर पहले ताहिर ने राऊज एवेन्यू कोर्ट में सरेंडर करने जा रहा था। ताहिर हुसैन पर आइबी कांस्टेबल अंकित शर्मा की हत्या में शामिल होने के साथ-साथ, हिंसा भड़काने, साजिश रचने समेत कई अन्य मामले दर्ज किए गए हैं।

ताज़ा ख़बरें

प्रचलित ख़बरें